RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा विश्व शांति के अग्रदूत दूत : प्रो बलिराज ठाकुर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई। आज मदनजी का हाता में भारत -तिब्बत मैत्री संघ, भोजपुर -बक्सर जिला ईकाई के बैनर तले प्रो डॉ बलिराज ठाकुर की अध्यक्षता में तिब्बत की निर्वासित सरकार के राष्ट्राध्यक्ष एवं आध्यात्मिक गुरु १४वें दलाई लामा श्रीयुत तेनजिन ग्यात्सो की 89वीं वर्षगांठ मनाई गई। उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।बाबू शिवदास सिंह ने तिब्बत के इतिहास पर प्रकाश डाला और उसके शीघ्र स्वतंत्र होने की कामना की।शिक्षक शशिकांत तिवारी ने 14वें दलाई लामा को 89वें जन्मदिन पर बधाई दी। जितेन्द्र कुमार ने चीन की विस्तारवादी नीति की विस्तृत चर्चा की।प्रो बलिराज ठाकुर ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु १४वें दलाई लामा के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।वे विश्व शांति के अग्रदूत हैं। मैं उनका हार्दिक अभिनन्दन करता हूं।
रामनाथ ठाकुर,भारत -तिब्बत मैत्री संघ, भोजपुर -बक्सर ईकाई के अध्यक्ष,ने मंच संचालन किया।इस अवसर पर दिलीप कुमार पाण्डेय,जनेश्वर राय,सारण धारी आजाद, सत्यनारायण उपाध्याय,विष्णुपद तिवारी, नर्वदेश्वर उपाध्याय,लक्षृमी नारायण राय,पिंटू सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने बबुरा मे महादलित समुदाय के बीच विभिन्न समस्याओं का किया निदान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 16 जुलाई 25

rktvnews

गढ़वा:“हर बच्चा, हर बार: पोलियो की दो बूंद, जिंदगी की सुरक्षा”

rktvnews

अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!100 100 सीएफटी बालू लोड दो ट्रैक्टर को किया गया जप्त।

rktvnews

दरभंगा:मिथिला ग्राम मंच के कलाकार को किया गया सम्मानित।

rktvnews

गोपालगंज:PK ने भाजपा नेता भीखू भाई दलसानिया का नाम बिहार के वोटर लिस्ट में जोड़े जाने पर कहा – जिसका नाम काटना-जोड़ना है वो कर ले, इस बार बदलाव निश्चित है।

rktvnews

Leave a Comment