
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 जनवरी।आरा के आदर्श मध्य विद्यालय(झोपड़ियां स्कूल)में बामसेफ के बैनर तले क्रांति ज्योति माता पिता सावित्री बाई फूले की जयंती एवं कैडर कैंप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बामसेफ के जिलाध्यक्ष विभीषण राम ने एवं संचालन सत्यनारायण प्रसाद ने किया।सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित सभी बंधुओं ने माता सावित्री बाई फूले के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।बामसेफ के राज्य उपाध्यक्ष एवं बक्सर और रोहतास के संगठन प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भारत की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई एवं उनकी सहयोगी माता फातिमा शेख द्वारा नारी शिक्षा के लिए किए गए योगदान की बदौलत आज महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।
राष्ट्रीय कमिटी के पदाधिकारी एवं संविधान प्रबोधक इंजी.उमेश रजक ने कार्यकर्ताओं को भारत के संविधान एवं देश के बहुजन समाज की चर्चा करते हुए कहा कि माता सावित्री बाई फूले की भावनाओं को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक गंभीरता से पहुंचाने की आवश्यकता है।उन्होंने ऐतिहासिक तथ्यों की चर्चा करते हुए वर्तमान समय में शोषक और शोषित की सामाजिक स्थिति की चर्चा की।उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे लोगों को जागरूक होने की जरूरत है तभी देश और बहुजन समाज की दिशा-दशा में सुधार होगा।
बामसेफ भोजपुर एवं बक्सर के संगठन प्रभारी डॉ.मनोज कुमार गुप्ता ने घोषणा किया कि आगामी 14 अप्रैल 2025 को जिला मुख्यालय आरा में बाबा साहब डॉ.भीम राव अंबेडकर की जयंती धूम धाम से मनाई जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रमा राम,धर्म कुमार राम,राम आसरे सिंह,प्रेमचंद प्रसाद,दुर्गावती कुमार मौर्या, स्वेता कुमारी,सर्वेश राम, नन्द किशोर चौधरी,गिरिजा भूषण प्रसाद,सुरेंद्र आजाद, डॉ. रंजन पासवान,दिनेश कुमार,पवन कुमार, चिन्ता कुमारी,निर्मल कुमार राम लायक सिंह,लाल बाबू राम सहित भोजपुर के विभिन्न प्रखंडों से भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
