RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: जिलाधिकारी का +2 उच्च विद्यालय सिकरौल, जलीलपुर का औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर(बिहार)06 जुलाई। आज जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा +2 उच्च विद्यालय सिकरौल, जलीलपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि वर्ग 09 से वर्ग 12 तक के वर्ग का संचालन विद्यालय में किया जाता है। कुल 19 शिक्षक पदस्थापित है। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया कि मिशन दक्ष अंतर्गत पढाई में कमजोर विद्यार्थियों को चिन्हित करते हुए उनको संध्या में विशेष सत्र अंतर्गत संबंधितों विषयों की पढाई कराना सुनिश्चित करेंगे।
उक्त विद्यालय परिसर में अवस्थित पुस्तकालय कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि पुस्तकालय में पुस्तकों के अतिरिक्त अनुपयोगी सामग्रियों का भंडारण किया गया है। जिसके कारण पुस्तकालय के गुणवता के साथ विद्यार्थियों को भी अध्ययन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड सकता है। निर्देशित किया गया कि अविलंब पुस्तकालय कक्ष में रखे हुए अनुपयोगी सामग्रियों को हटवाते हुए पुस्तकालय को मानक के अनुरूप व्यवस्थित कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के दौरान संचयी कोयला उत्पादन 5.73% बढ़कर 928.95 मीट्रिक टन तक पहुंच गया।

rktvnews

पटना:स्थायी समिति ने नियम- 19 को किया विलोपित, अध्यक्ष पद के लिए पुनः प्रत्याशी हो सकेंगे अनिल सुलभ

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग।

rktvnews

भोजपुर: राजकीय अभियंत्रण विद्यालय में विज्ञान मेले का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।

rktvnews

चतरा:स्वास्थ्य विभाग कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

अमेठी में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता मे कुल 1 लाख 11 हजार खिलाड़ियों ने पिछले 25 दिनों में जीते 50 हजार पदक: स्‍मृति जूबिन इरानी

rktvnews

Leave a Comment