RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति कि बैठक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)29 जून।समारहणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति कि बैठक की गई।
बैठक में जिले के सभी बैंको के प्रदर्शन पर चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 के मार्च तिमाही तक सभी बैंको के कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि कृषि के क्षेत्र में और सुधार लाने के आवश्यकता है। आगे सभी बैंको के समन्वयक को निर्देशित किया कि जिले का ऋण जमानुपात 30.32 प्रतिशत है उसे बढ़ाने की आवश्यकता है, क्यों कि यह ऋण जमानुपात के न्युनतम मान 40 प्रतिशत से बेहद कम है। उन्होने ऋण जमानुपात को सुदृढ करने के लिए सभी बैंको को बैठक करने के लिए निर्देशित किया। जिन-जिन बैंको का प्रदर्शन असंतोषजनक है उसके लिए उनके वरीय कार्यालयों को अग्रणी जिला प्रबंधक की ओर से एक पत्र लिखाकर कारण पृच्छा की जाय। सरकार योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई.), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), अटल पेंशन योजना, मुद्रा लोन की भी समीक्षा की एवं इसमे और तेजी लाने को कहा। उपायुक्त ने सभी बैंको के समन्वयकों को निर्देशित किया कि साइबर धोखा-धड़ी के प्रति आमलोगों को जागरूक करने हेतु विभिनन क्षेत्रों में कैंप का आयोजन करें।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, सांसद प्रतिनिधि बिनय कुमार सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, अग्रणी जिला प्रबंधक डीडीएम नाबार्ड, प्रबंधक आरबीआई रांची, सभी बैंको के समन्वयक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव रिंवझा में भागवत कथा में हुए शामिल।

rktvnews

पंचायत मंडल मीडिया प्रभारी विकास सिन्हा द्वारा बड़का गांव में प्रधानमंत्री के कार्यकर्ताओ के जनसंवाद का कराया गया आयोजन।

rktvnews

नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का ओडिशा के तट से स्ट्रेटजिक फोर्सेज कमांड और डीआरडीओ द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

rktvnews

उज्जैन:सीएमएचओ डॉ.पटेल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरवर का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने सिकंदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर व्हेन चिल्ड्रेन हैव चिल्ड्रेन पुस्तक का हुआ विमोचन!बाल विवाह को समाप्त करना नैतिक जिम्मेदारी:सहायक निदेशक आलोक कुमार

rktvnews

Leave a Comment