RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:स्वीप कार्यक्रम के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय चतरा में हुआ स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन।

RKTVNEWS/चतरा (झारखण्ड)16 अप्रैल।चतरा लोकसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदान हो इस उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रमेश घोलप के निर्देशानुसार जिले भर में स्वीप कार्यक्रम के तहत व्यापक जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वैसे बूथ जहां पूर्व निर्वाचन के दौरान मतदान प्रतिशत कम देखा गया है वहां वैसे बूथों पर रात्रि व संध्या चौपाल एवं आंगनबाड़ी, विद्यालय, सुदूरवर्ती क्षेत्र, बिरहोर टोला समेत अन्य स्थानों पर भी आम जनों को विभिन्न तरह का गतिविधि कर जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज दिनांक-16.04.2024 को जवाहर नवोदय विद्यालय, चतरा में स्वीप कार्यक्रम के तहत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही सभी बच्चों ने चुनाव से संबंधित स्लोगन लिखन कर नारा भी लगाया और बताया कि मै अपने घर जाकर आस पड़ोस माता पिता समेत अन्य जानने वाले लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करूंगा।
उक्त कार्यक्रम जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अरूणा प्रसाद, विद्यालय के प्रधानध्यापक एवं शिक्षक/शिक्षिकाएं समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री ने “विकसित कृषि संकल्प अभियान“ की शुरुआत की।

rktvnews

18 दिसंबर को पटना में कॉमरेड विनोद मिश्र के 25 वें स्मृति दिवस पर आयोजित होने वाले संकल्प सभा को ले माले नेता अमित कुमार बंटी के नेतृत्व में किया पर्चा वितरण।

rktvnews

आरबीआई ने दिल्ली में वित्तीय साक्षरता पर अखिल भारतीय क्विज़ के तीसरे क्षेत्रीय स्तर के दौर का आयोजन किया।

rktvnews

केंद्र ने विधिक माप विज्ञान (सामान्य) नियम, 2011 के अंतर्गत ‘वाहनों की गति मापने के लिए रडार उपकरण’ के लिए नियम अधिसूचित किए।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने गीडा, गोरखपुर में 1,040 करोड रु0 लागत की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:श्रीमद् भागवत कथा श्रवण की दिव्य अनुभूति से भगवान प्राप्त होते है : मधुसूधन जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment