RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:आत्मा शासकीय निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का “जिला कार्यकारिणी समिति” का बैठक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड) 29 जून।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त – सह – अध्यक्ष आत्मा चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में अध्यक्षता में “आत्मा शासकीय निकाय” एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का “जिला कार्यकारिणी समिति” का बैठक की गई।
बैठक में गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के व्यय पर चर्चा की गई एवं व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 अन्तर्गत आत्मा द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों (प्रशिक्षण, परिभ्रमण, प्रत्यक्षण आदि) के संचालन पर चर्चा करते हुए विषय एवं स्थान का निर्णय लिया गया जिसमें उपायुक्त द्वारा कृषि बहुल क्षेत्र के योग्य किसानों के खेती से संबंधित उचित स्थल एवं कार्यक्रम करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रत्यक्षण हेतु समेकित पोषक तत्व / समेकित कीट प्रबंधन वितरण पर पारदर्शिता लाते हुए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से टीम का गठन करते हुए वितरीत करने का निदेश दिया गया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ड्रॉप मोर क्रॉप अन्तर्गत प्रत्येक पंचायतवार / ग्रामवार एक – एक लाभुक को लाभान्वित करने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी कृषि एवं संबद्ध विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए मॉडल ग्राम क्लस्टर विकसित करने का प्रस्ताव हेतु निदेश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, सांसद प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह, सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष, जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी – सह – परियोजना निदेशक, आत्मा एवं प्रगतिशील कृषक प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:सागर के डायल 112 हीरोज: संवेदनशीलता और सतर्कता से दो मासूमों को परिवार से मिलाया

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की पहल से अब ब्रह्मांड के रहस्यों को जानेंगे ब्लॉक छपरौली के विधार्थी।

rktvnews

डॉ. दिनेश दास ने आज संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

rktvnews

शार्प बिजनेस सिस्टम्स (इंडिया) ने पेश किया पिक्सल एज इंटरएक्टिव स्मार्टबोर्ड,वर्कस्पेसेस और क्लासरूम्स में कम्युनिकेशन को मिलेंगे नए आयाम।

rktvnews

चतरा: जिला स्तरीय रोजगार सृजन मेला में कुल 1239 युवक, युवतिया को किया गया पंजीकृत।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के लिए तमिलनाडु से आया चौथा दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment