RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन, युवाओं ने दिखाई बहुआयामी प्रतिभा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)20 दिसंबर।चतरा जिला मुख्यालय स्थित डीएमएफटी हॉल में शुक्रवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवकार्य विभाग, झारखंड सरकार, रांची के तत्वावधान में आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महोत्सव के अंतर्गत भाषण, सामूहिक लोक गीत, सामूहिक लोक नृत्य, कविता लेखन एवं चित्रकला—कुल पाँच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में ज्योति तिर्की ने प्रथम, एमडी मासूम ने द्वितीय तथा राजनंदिनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक लोक गीत प्रतियोगिता में शिवानी एंड ग्रुप प्रथम, नेहा एंड ग्रुप द्वितीय एवं अनिशा एंड ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे।सामूहिक लोक नृत्य प्रतियोगिता में नेहा एंड ग्रुप को प्रथम, खुशबू एंड ग्रुप को द्वितीय तथा सिमरन साह एंड ग्रुप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
कविता लेखन प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी प्रथम, अभिज्ञान गुप्ता द्वितीय एवं नंदिनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में रोहित कुमार ने प्रथम, दीपक कुमार केशरी ने द्वितीय तथा सोनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी  कैलाश राम, एनएसएस पदाधिकारी, नेहरू युवा केंद्र के कर्मी तथा जिला खेल कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु जिले के 15 शिक्षक निर्णायक के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के समापन पर बताया गया कि सभी पाँच प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी 22 दिसंबर 2025 को हजारीबाग में आयोजित प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में चतरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला स्तरीय इस आयोजन से युवाओं में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहन मिला।

Related posts

दरभंगा:जाले, केवटी, बहादुरपुर, किरतपुर, बहेड़ी, कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

स्वामित्व योजना को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद में लोक नीति संवाद-2024 के दौरान नवाचार सैंडबॉक्स प्रस्तुति के लिए सर्वश्रेष्ठ नवाचार पुरस्कार मिला।

rktvnews

भोजपुर:190 लीटर देशी महुआ शराबके साथ गिरफ्तार अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

दिल्ली में लोकसभा की रेलवे स्टैंडिंग कमिटी बैठक में सासंद सुदामा प्रसाद हुए शामिल।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आर्य समाज स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

rktvnews

Leave a Comment