RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:साहित्य सम्मेलन की स्थापना के मुख्य सूत्रधार थे रामधारी प्रसाद विशारद : डॉ अनिल सुलभ

124वी जयंती पर साहित्य सम्मेलन में श्रद्धा पूर्वक की गए स्मरण ,आयोजित हुई लघुकथा-गोष्ठी ।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)11 जून। हिन्दी के अनन्य सेवी और मनीषी विद्वान रामधारी प्रसाद ‘विशारद’ के सदप्रयास और सक्रियता से ही बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन की स्थापना हुई थी। वे इसके मुख्य सूत्रधार थे। सबसे पहले इनके ही मन में प्रांतीय हिन्दी साहित्य सम्मेलन की स्थापना का विचार आया और उन्होंने देशरत्न डा राजेंद्र प्रसाद की स्वीकृति प्राप्त कर हिन्दी सेवियों का आह्वान किया। फलतः 19 अक्टूबर, 1919 को मुज़फ़्फ़रपुर के हिंदू भवन में विद्वानों और हिन्दी-प्रेमियों की बैठक हुई, जिसमें साहित्य सम्मेलन की स्थापना का निर्णय लिया गया। विशारद जी हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार और उन्नयन में अपने तपो प्रसूत संकल्प के लिए सदा स्मरण किए जाते रहेंगे।
यह बातें, मंगलवार को, साहित्य सम्मेलन में, ‘विशारद’ जी की 124वीं जयंती पर आयोजित समारोह और लघुकथा गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए, सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने कही। उन्होंने कहा कि विशारद जी, भागलपुर के बौंसी में आहूत हुए, सम्मेलन के 19वें अधिवेशन के सभापति चुने गए थे। इसके पूर्व वे अनेक वर्षों तक सम्मेलन के प्रधानमंत्री और उपसभापति भी रह चुके थे। हिन्दी के उन्नयन के लिए की गयी उनकी सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्हीं के कारण यह संस्था हिन्दी की अमूल्य सेवाएँ कर सकी है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी और वरिष्ठ कवि बच्चा ठाकुर ने कहा कि आज से 105 वर्ष पहले रामधारी बाबू ने जिस संस्था की नींब डाली आज वह केवल भारतवर्ष में ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आदर से देखी जा रही है। अपने लगाए गए पौधें को विशाल वट-वृक्ष के रूप में पाकर वे स्वर्ग में भी प्रसन्नता की अनुभूति करते होंगे।
सम्मेलन की उपाध्यक्ष डा मधु वर्मा, पुस्तकालय मंत्री ई अशोक कुमार, कुमार अनुपम, ई अवध बिहारी सिंह, वरिष्ठ लेखिका विभा रानी श्रीवास्तव तथा चंदा मिश्र ने भी अपने विचार व्यक्त किए। लघुकथा-गोष्ठी में विभा रानी श्रीवास्तव ने ‘बेलौस’, अशोक कुमार ने ‘कश्मीरियत’तथा कुमार अनुपम ने ‘ईर्ष्या’ शीर्षक से लघुकथा का पाठ किया। मंच का संचालन ब्रह्मानन्द पाण्डेय ने तथा धन्यवाद-ज्ञापन कृष्ण रंजन सिंह ने किया।
इस अवसर पर सम्मेलन के अर्थमंत्री प्रो सुशील कुमार झा, बाँके बिहारी साव, डा चंद्रशेखर आज़ाद, विजय कुमार शर्मा, नंदन कुमार मीत, रवींद्र कुमार सिंह, दिगम्बर जायसवाल, भरत कुआर, राहूल कुमार, प्रीन्स शुभम, नरेश कुमार, कुमारी मेनका, डौली कुमारी, अमन वर्मा आदि प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डुम्बूर में 450 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘माताबारी पर्यटन सर्किट’ की आधारशिला रखी।

rktvnews

हरियाणा उदय को लेकर मुख्यमंत्री ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग।

rktvnews

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 अंतर्गत छुटे हुए निर्धन पात्र परिवार होंगे लाभांवित।

rktvnews

भोजपुर:शहीद स्मारक के उद्घाटन और नहर के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला कार्यक्रम मे भाजपा नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह को बताया विकास पुरूष।

rktvnews

भोजपुर : चुनाव के मद्देनज़र वाहन चेकिंग अभियान।

rktvnews

मध्यप्रदेश : भोपाल में वृक्षारोपण महोत्सव में एक दिन में 4000 पौधे रोपे गए ,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी पौधे रोपे।

rktvnews

Leave a Comment