RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय

हरियाणा उदय को लेकर मुख्यमंत्री ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

*हर माह किसी एक बड़े गांव में होगा जनसंवाद कार्यक्रम।
*हरा-भरा महेंद्रगढ़ बनाने के महा अभियान को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सराहा।
*ग्राम उत्सव में कविता, कला तथा संगीत के माध्यम से ग्रामीणों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका।
*पुलिस विभाग राहगीरी, साइक्लोथोन, रिले साईकिल तथा खेल मुकाबलों के माध्यम से जोड़ेगा युवाओं को।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 06 जुलाई। हरियाणा उदय के तहत होने वाले कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत हर महीने किसी एक बड़े गांव में जनसंवाद कार्यक्रम किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक सप्ताह ग्राम सभा व ग्राम उत्सव कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में अधिकारी अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करें। यह निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ हरियाणा उदय कार्यक्रम को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों को दिए।
डीसी ने कहा कि दफ्तर और फील्ड का वातावरण अलग अलग होता है। फील्ड में ग्रामीण जब अधिकारियों को अपने बीच देखते हैं तो वे अच्छी तरह से अपनी समस्याओं को रख सकते हैं। हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामुदायिकता को बढ़ावा दिया जाए।
उन्होंने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारी लोगों की शिकायतें सुनेंगे तथा उसे पोर्टल पर अपलोड करवाएंगे। इस दौरान वे जनभागीदारी के साथ तालाबों की छंटाई करवाएंगे। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। जिन तालाबों में किसी प्रकार की मान्यता है वहां पर सरोवर पूजन की शुरुआत ग्रामीणों के माध्यम से करवाएंगे। कार्यक्रमों के दौरान कविता, कला तथा संगीत के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
उपायुक्त ने कहा कि हर कार्यक्रम की एक थीम निर्धारित की जाए। इस टीम में कोई भी सामाजिक सुधार के कार्यक्रम शामिल किए जा सकते हैं। इनमें मुख्य तौर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, नशा के प्रति जागरूक करना, सड़क सुरक्षा तथा पर्यावरण जैसे मुद्दे शामिल किए जा सकते हैं। इस दौरान निरोगी हरियाणा योजना के तहत नागरिकों की स्वास्थ्य जांच भी करवाई जाए।
उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की तरफ से राहगीरी, साइक्लोथोन, रिले साईकिल तथा खेल मुकाबलों के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जाए। युवाओं को नशा तथा क्राइम से दूर रखने के लिए इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल किया जाना जरूरी है।
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने हरियाणा उदय के तहत हरा-भरा महेंद्रगढ़ बनाने के लिए जिला महेंद्रगढ़ में एक ही दिन में 5 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करने की बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ की प्रशंसा की। इस सफलता के लिए उन्होंने उपायुक्त को बधाई दी।
डीसी ने कहा कि पुलिस विभाग सीनियर सिटीजन की हेल्प करें। उनकी तकलीफ पूछें। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया जाए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, एसडीएम महेंद्रगढ़ हर्षित कुमार, एएसपी प्रबीना पी, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार तथा नगराधीश डा मंगल सैन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

उपायुक्त मोनिका गुप्ता

परिवार पहचान पत्र तथा प्रॉपर्टी आईडी को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता का अधिकारियों को निर्देश!प्रॉपर्टी आईडी के लिए हर सप्ताह लगेंगे कैंप : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

परिवार पहचान पत्र तथा प्रॉपर्टी आईडी के संबंध में आने वाली शिकायतों को संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। शहरों में प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायतें निपटाने के लिए प्रत्येक सप्ताह कैंप का आयोजन किया जाए। इसी प्रकार परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों का निपटान अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में लगाए गए डेस्क पर हर रोज किया जा रहा है। इस संबंध में आने वाली शिकायतों को भी जल्द निपटाया जाए। यह निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता आईएएस ने आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ प्रॉपर्टी आईडी तथा परिवार पहचान पत्र को लेकर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद जिला के अधिकारियों को दिए।
डीसी ने कहा कि शहरों में प्रॉपर्टी आईडी को ठीक करने के लिए अभी तक नगर परिषद तथा नगर पालिकाओं में दो विशेष कैंप का आयोजन किया जा चुका है। सरकार का लक्ष्य है कि इस संबंध में सभी शिकायतों को जल्द से जल्द दूर किया जाए। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि हर सप्ताह प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित आने वाली शिकायतों को कैंप लगाकर दूर किया जाए।
उपायुक्त ने परिवार पहचान पत्र के संबंध में बताया कि परिवार पहचान पत्र के संबंध में किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक करवाने के लिए उपायुक्त कार्यालय में स्थाई डेस्क लगाया गया है। कोई भी नागरिक कार्य दिवस के दौरान वहां पर अपनी त्रुटियां ठीक करवा सकता है।
उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सरकार की योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू कर रही है। बहुत ही कम लोगों के परिवार पहचान पत्र में कुछ त्रुटियां हैं जिन्हें लगातार ठीक किया जा रहा है।
डीसी ने बताया कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से हरियाणा सरकार ने अधिकतर योजनाओं को जोड़ दिया है। कई योजनाएं ऐसी हैं जिनके लिए लाभार्थी को आवेदन भी नहीं करना पड़ता। लाभार्थी की पात्रता होते ही अधिकारी उसके घर जाकर उस योजना का लाभ दे रहे हैं।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, एसडीएम महेंद्रगढ़ हर्षित कुमार, एएसपी प्रबीना पी, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार तथा नगराधीश डा मंगल सैन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

गढ़वा:अबुआ आवास योजना में राशि की फर्जी निकासी का मामला, जाँच प्रक्रिया में हुई शिकायतों की पुष्टि।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभुकों को किया चेक वितरित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के बिहार डायरी एवं कैलेण्डर 2025 का किया लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों को अगर नहीं मिली रेलवे में छूट तो होगा राष्ट्र स्तर पर आंदोलन: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

पटना:ट्रंप के फरमानों के सामने मोदी सरकार चुप क्यों, माले ने निकाला विरोध मार्च।

rktvnews

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम -2015 के तहत अपील की सुनवाई जिला पदाधिकारी के द्वारा की गई।

rktvnews

Leave a Comment