
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भोजपुर जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा सहित वरीय अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।अधिकारियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी हैं। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है।उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गांधी जयंती के अवसर पर जिले में स्वच्छता एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
