RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 अंतर्गत छुटे हुए निर्धन पात्र परिवार होंगे लाभांवित।

इंदौर/भोपाल 15 दिसंबर।प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 अंतर्गत छुटे हुए/माईग्रेंट (प्रवासी) परिवारों को उनकी पात्रता अनुसार योजना अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त हो सकेंगे। योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर अपर कलेक्टर (खाद्य) की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा पात्र आवेदको से गैस कनेक्शन प्राप्त करने हेतु आवेदन प्राप्त कर गैस कनेक्शन जारी करने की समुचित कार्यवाही की मॉनिटरिंग की जायेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिदिन आयोजित होने वाले शिविरों में पात्र महिला हितग्राहियों के फॉर्म भरवाए जायेंगे एवं गैस कनेक्शन भी वितरित किए जायेंगे। गैस कनेक्शन फॉर्म निकटतम गैस एजेंसी कार्यालय पर भी भरे जावेगे। योजना के पात्रता के मापदंड में कोई भी वयस्क महिला जो निम्न श्रेणी के अंतर्गत आती है – अनुसुचित जाति गृहस्थी , अनुसुचित जनजाति, प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के हितग्राही, अति पिछडा वर्ग, अन्त्योदय अन्न योजना, चाय ओर पूर्व चाय बागान जनजातियां, वनवासी,द्वीप एवं नदी द्वीप में निवासरत, SECC गृहस्थी, 14 बिंदुओं के घोषणा पत्र अनुसार गरीब गृहस्थी (घोषण पत्र स्वयं हितग्राही द्वारा दिया जावेगा) श्रेणी के परिवार आवश्यक दस्तावेज देकर योजना का लाभ ले सकते है। गैस कनेक्शन केवल परिवार की व्यस्क महिला के नाम से जारी किया जावेगा। उज्ज्वला योजना 2.0 अंतर्गत जिले में 310 केवाईसी भरवा कर 234 गैस कनेक्शन निशुल्क दिए जा चुके हैं।

Related posts

भोजपुर:साप्ताहिक कार्यक्रम रागभोग में रीतिका ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

rktvnews

इंदौर:रॉबर्ट्स नर्सिंग होम में हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3 से 5 जून तक ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित होने वाली 11वीं ब्रिक्स संसदीय फोरम में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

rktvnews

नारनौल:प्राइवेट प्ले स्कूल के पंजीकरण के लिए महिला एवं बाल विकास कार्यालय में अब 15 तक कर सकते हैं आवेदन।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले राज्य सचिव ने ली संदेश विधानसभा स्तरीय चुनाव संचालन समिति की बैठक।

rktvnews

स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत में तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास हो रहा है : ओम बिरला

rktvnews

Leave a Comment