RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भीषण गर्मी और हीटवेव की आपदाजनक स्थिति को देखते हुये मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग एवं सभी जिलाधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTVNEWS/पटना(बिहार)11 जून। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भीषण गर्मी और हीटवेव की आपदाजनक स्थिति को देखते हुये आपदा प्रबंधन विभाग एवं राज्य के सभी जिलाधिकारियों को समुचित कार्रवाई करने का दिशा निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुये कहा है कि सभी जिलों के संवेदनशील स्थानों पर पीने के पानी के टैंकर पर्याप्त संख्या में रखे जाएं। उन्होंने कहा कि भूजल स्तर पर भी नजर रखें और अपने-अपने जिलों की स्थिति का आंकलन करें। साथ ही क्षेत्र में जाकर लोगों को पूरी सावधानी बरतने की सलाह दें। भीषण गर्मी एवं लू से बचने के लिये लोगों को उचित सावधानी बरतने की सलाह देते हुए माइकिंग की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित अनुमंडल एवं सदर अस्पतालों में जरूरी स्वास्थ्य सुविधायें पूरी तरह से अलर्ट पर रहें और सभी जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखें। गांव हो या शहर सभी जगहों पर निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाय ताकि लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया है कि लोगों को लगातार जागरूक करते रहें और सम्पूर्ण स्थिति पर निगरानी रखें।

Related posts

बेतिया:जिलाधिकारी ने समाहरणालय परिसर अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:गोमाता और वृक्षों के संरक्षण से ही देश बचेगा: शिक्षा मंत्री

rktvnews

भोपाल:क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने देश-दुनिया में मध्यप्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

शहीद नायकों के परिवारों के साथ-साथ सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों का कल्याण देश की सामूहिक जिम्मेदारी है: रक्षा मंत्री

rktvnews

दरभंगा:डॉ.भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान के लोगों के लिए अनुपम सौगात- राज्यपाल कलराज मिश्र ने अमृत भारत स्टेशन योजना में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment