RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर 12 सूत्री मांगों पर हुई बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 अक्टूबर।आरा जंक्शन रेलयात्री सुविधा समिति के बैनर तले रेलवे स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता समिति के संस्थापक अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश ने की। बैठक में स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर 12 सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर निर्माणाधीन एस्केलेटर एवं लिफ्ट को एक सप्ताह के भीतर चालू करने, सभी सफाई कर्मियों की पारदर्शी उपस्थिति सुनिश्चित करने, प्लेटफॉर्मों पर साइनेज, स्क्रबर एवं वॉकिंग मशीन की मॉनिटरिंग, उभरे गड्ढों को भरने तथा पुराने शेड की मरम्मत और नए शेड के विस्तार की मांग उठाई गई।प्लेटफॉर्म नंबर-2 एवं 3 पर जलापूर्ति और शौचालय सुविधा, सर्कुलेटिंग एरिया के पे एंड यूज शौचालय में यूरिनल की मुफ्त सुविधा, एस्केलेटर अथवा लिफ्ट बंद रहने का कारण इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित करने तथा स्टेशन परिसर की जल निकासी के लिए अलग व्यवस्था करने पर भी चर्चा हुई। सर्कुलेटिंग एरिया में कचरा, जल एवं मूत्र के बहाव को रोकने, अवैध जानवरों एवं वेंडरों पर नियंत्रण की मांग की। इसके अलावा राजधानी, पटना-इंदौर एवं सीमांचल एक्सप्रेस के आरा में ठहराव, उत्तरी छोर से दक्षिणी छोर तक फुट ओवरब्रिज, प्लेटफॉर्म को ऊंचा करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया गया।बैठक में डॉ. जितेंद्र शुक्ला, राजू मेहता, जेडआरयूसीसी सदस्य मांझिल सिंह, आरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामकुमार सिंह, अवधेश पांडेय, यशवंत सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, भरत सिंह, अधिवक्ता सुरेश प्रसाद, मनोज सिंह, ई. धीरेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, नवीन प्रकाश, संजय कुमार सिंह,प्रो दिनेश सिन्हा ,देवदत्त सिंह, अमित कुमार सिन्हा, रोहित सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related posts

गिरीडीह:आगामी त्योहारों ईद, सरहुल, रामनवमी और चैती नवरात्र के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क व तैयार।

rktvnews

बड़का गांव अख्तियारपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ राम रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

बड़हरा विधायक के नेतृत्व मे बड़हरा विधानसभा के विभिन्न मंदिरों मे स्चच्छता अभियान चलाया गया।

rktvnews

गिरिडीह: सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता सेवा पखवाड़ा-2023 का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment