RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश : भोपाल में वृक्षारोपण महोत्सव में एक दिन में 4000 पौधे रोपे गए ,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी पौधे रोपे।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 23 जुलाई। मंगलवार को मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, औऱ भोजपाल मित्र परिषद के तत्वावधान और नगर निगम भोपाल के विशेष सहयोग से “एक दिवसीय 4000 वृक्षारोपण कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर, श्यामला हिल्स में किया गया, जहाँ प्रकृति प्रेमियों, स्वयंसेवी संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में 4000 से अधिक पौधे रोपे गए,
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डॉ. मोहन यादव, माननीय मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश, अशोक पांडे, प्रांत संघ संचालक मध्यभारत नारायण सिंह कुशवाह, कैबिनेट मंत्री, उद्यानिकी विभाग, म.प्र, भगवानदास सबनानी, विधायक, दक्षिण पश्चिम विधानसभा, मालती राय, महापौर, नगर निगम भोपाल,अमिताभ पांडे डायरेक्टर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने वृक्षारोपण कर अपने उद्बोधन में कहा कि आज जो 4000 पेड़ लगाने का आप सभी ने जो संकल्प लिया है उसमें हम भी आपके साथ है। हम सब मिल कर इस मुहिम में आगे बढ़े और प्रकृति में खुशहाली भरे।
इस कार्यक्रम में भोपाल ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (BADA), फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA), म.प्र., संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय,भोज इनफार्मेशन ऑटोमेशन आईटी संगठन, लायंस क्लब प्रताप,, जैन पब्लिक स्कूल, डिक्की, सर्च एंड रिसर्च डेवलेपमेंट सोसायटी,अपर्णा फाउंडेशन, न्यू अहिंसा निकेतन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति
राष्ट्रीय सेवा योजना, म.प्र.,म.प्र. जन अभियान परिषद
विभिन्न स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं समेत कई प्रमुख संस्थाओं का सहयोग रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य

पर्यावरण संरक्षण और हरित भोपाल की संकल्पना को साकार करना रहा। इस अवसर पर छात्रों, स्वयंसेवकों, आम नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

आयोजकों का संदेश

कार्यक्रम के आयोजक आशीष जनक (सचिव, भोजपाल मित्र परिषद) एवं आशीष पांडे (अध्यक्ष, भोजपाल मित्र परिषद) ने सभी प्रतिभागियों से कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारी भावी पीढ़ियों के लिए एक हरित भविष्य की नींव है।
कार्यक्रम के अंत में भोजपाल मित्र परिषद के सदस्य डॉ राजीव जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भोजपाल मित्र परिषद के संरक्षक हरिओम जटिया जी, अनुराग पवैया, संतोष ब्रह्मभट्ट, ललित जैन, महेंद्र चांडक,अजय मीणा, राजेंद्र गट्टानी, अनिल चुघ,सतीश अग्रवाल जी मुकेश अरगड़े और भोजपाल मित्र परिषद भोपाल के सभी सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: बाबा साहेब के सपने को साकार कर रहे मुख्यमंत्री : देवी दयाल राम

rktvnews

दरभंगा:जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बेनीपुर उप कारा का किया निरीक्षण।

rktvnews

हरियाणा में अब पर्यटक हॉट एयर बैलून सफारी का भी मज़ा उठा सकेंगे।

rktvnews

भोजपुर:मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला भव्य जुलूस।

rktvnews

बागपत में बकायेदारों के खिलाफ प्रशासन ने शुरू किया अभियान: लाखों की वसूली, एक गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर : प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का शाहपुर मे भव्य स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment