
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 18 मार्च। भोजपुर जिला के जगदीशपुर अनुमंडल प्रशासन द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र भोजपुर और बक्सर की सीमा पर स्थित कुंडेश्वर पोखरा के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इस अवसर पर जगदीशपुर के एसडीओ संजीत कुमार, एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, डीसीएलआर अमरेंद्र कुमार, शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान प्रशासन द्वारा अवैध शराब, रुपया एवं मादक पदार्थों पर रोकथाम हेतू विशेष जोर दिया जा रहा है।



