RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:शहीद स्मारक के उद्घाटन और नहर के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला कार्यक्रम मे भाजपा नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह को बताया विकास पुरूष।

आरा/भोजपुर 25 फरवरी। आज केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह द्वारा सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर मे विडिओ काँन्फ्रेसिंग के माध्यम से 26 लाख रुपए के लागत से ‘शहीद स्मारक’ का उद्घाटन तथा 16.75 करोड़ रुपए की लागत से धरहरा नहर का सौंदर्यीकरण का आधारशिला रिमोट बटन से किया।
कार्यक्रम मे भाजपा नेताओं और कार्यकता भी शामिल हुए।
मंच से कार्यक्रम को संबोधन करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री और हमारे प्रिय सांसद आर के सिंह द्वारा दस वर्षो मे जिले भर मे जितने कार्य कराए गए है,उतना विगत 70 वर्षो मे नही हुआ था।कोईलवर पुल,फोर लेन रोड,आरा सहित विभिन्न स्टेशनो पर महत्वपूर्ण गाड़ियो का ठहराव आदि अनेको काम जिसे अंगुली पर गिनाया नही जा सकता, उसे पूर्ण करवाया है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमे सांसद के रूप मे विकास पुरूष मिला है।
वहीं सांसद प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि भोजपुर जिला के लिए आर के सिंह भगवान की तरह है।हम भोजपुर वासी ऐसे सांसद पा कर धन्य हो गए। आज उनके विकास कार्यो को गाँव की गलियो से शहर के सड़को सहित सभी जगह देखने को मिल रहा है। भोजपुर की जनता उनसे जितनी मांग रखती है ,उससे कई गुणा अधिक क्षेत्र के लोगो को देते है। भोजपुर की जनता उन्हे पसंद करती है और उनको भी जिले की जनता से स्नेह और प्रेम रहता है। आज मंत्री के कारण ही जिले को 24 घंटे बिजली, आरा स्टेशन का विस्तार और महत्वपूर्ण ट्रेनो के ठहराव के साथ आरा से ही महत्वपूर्ण स्टेशनों के लिए ट्रेनो का परिचालन, उनके प्रयास से ही इंजीनियरिंग और मेडिकल काँलेजो का निर्माण, जिले भर के लगभग सभी गाँवो और टोलो मे योजनाओ सहित अन्य बहुत सारी महत्वपूर्ण कार्य किए गए है। आर के सिंह भोजपुर जिला की जनता के दिल मे बसते है। आज शहीद स्मारक का उद्घाटन कर उन सभी शहीदो के परिजनो के बहुकालिक स्वप्न को पूरा किए है। नहर का सौंदर्यीकरण उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और आज उन्होने धरहरा नहर का सौंदर्यीकरण का आधारशिला रख अपने वादो को पूरा किए है ।
वरिष्ठ नेता विजय सिंह ने उक्त अवसर पर कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है।केन्द्रीय मंत्री द्वारा जिले भर के शहीदो को सच्ची श्रद्धांजलि देने का कार्य किया गया है।वीरो की भूमि पर वीरो को सम्मान देने का कार्य अतुलनीय है।इसके साथ नहर का सौंदर्यीकरण मे धरहरा नहर का आधारशिला रख भोजपुर जिला के जनता से किए वादे को पूरा किया है।
मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह ने केन्द्रीय मंत्री सह आरा के लोकप्रिय सांसद द्वारा दस वर्षो के कार्यो को अतुलनीय,अद्भुत विकासवादी और लोक कल्याणकारी बताया।
मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश सिंह,भाजपा नेता शंभु चौरसिया, सतीश भट्ट,राकेश सिंह,पुनम कुशवाहा,संजय कुमार सिंह,अखिलानंद ओझा,रितुराज,राजेश स़िह,विनय बेलाऊर, कुंदन सिंह तोमर,हिमांशु सिंह,यशवंत सिंह सहित पदाधिकारी और सैकड़ो कार्यकर्ता थे।

Related posts

गिरीडीह:महात्मा गाँधी जयंती एवं दशहारा पर्व-2025 के अवसर पर जिला की सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद दुकानें, (होटल, रेस्तराँ-बार सहित) एवं मदिरा की खुदरा थोक बिक्री से संबंधित अन्य अनुज्ञप्ति प्राप्त प्रतिष्ठानें बंद रहेंगी।

rktvnews

चतरा:जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन संपन्न।

rktvnews

नारनौल:प्राइवेट प्ले स्कूल के पंजीकरण के लिए महिला एवं बाल विकास कार्यालय में अब 15 तक कर सकते हैं आवेदन।

rktvnews

रायपुर : बैक टू आयुर्वेद: छत्तीसगढ़ के धमतरी में बूटीगढ़ की स्थापना, आयुर्वेदिक रसशाला बन रही आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने छठ के मद्देनजर गंगा घाटों का किया निरीक्षण।

rktvnews

आईएनएस सुमेधा ‘एक्सरसाइज ब्राइट स्टार- 23’ में भाग लेने के लिए मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में

rktvnews

Leave a Comment