RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

एच.डी. कुमारस्वामी ने इस्पात मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 जून।एच. डी. कुमारस्वामी ने आज उद्योग भवन में भारी उद्योग मंत्री के अलावा केन्द्रीय इस्पात मंत्री का कार्यभार संभाला।
इस्पात मंत्रालय के सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंत्री का स्वागत किया।
मीडिया से बात करते हुए एच.डी. कुमारस्वामी ने देश की जीडीपी में वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
मंत्री ने कहा, “पूरे देश के समृद्ध विकास के लिए हम अथक प्रयास करेंगे।”
केंद्रीय मंत्री को इस्पात मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी और उनके साथ बैठक भी की।

Related posts

नवदुर्गा (नवरात्रि) में माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप श्री शैलपुत्री जी की उपासना विधि।

rktvnews

भोजपुर में पेंशन महोत्सव ,बढ़ी हुई पेंशन राशि का लाभ।

rktvnews

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) के बैनर तले क्रांति दिवस पर जिला अंचल कार्यालय में कार्यक्रम।

rktvnews

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के नाम से होगा सागर में आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

भोजपुर:बकाया वेतन भुगतान को लेकर NHM कर्मियों का विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

रांची:नरक चतुर्दशी पर आध्यात्मिक कार्यक्रम!संसार को नरक बना देने वाला असुर देह का अभिमान ही नरकासुर है :ब्रम्हकुमारी निर्मला बहन

rktvnews

Leave a Comment