RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:राष्ट्रपिता की जयंती पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने अर्पित की श्रद्धांजलि, सर्वधर्म सभा का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)02 अक्टूबर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज चतरा जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक, फांसी तालाब परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, डीएसपी मुख्यालय सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों ने भी महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही शहीद स्मारक परिसर में स्थापित देश की स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीर शहीदों सूबेदार जय मंगल पांडेय एवं सूबेदार नादिर अली शाह के चित्र पर भी माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया गया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया। सर्वधर्म सभा में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, प्रेम, भाईचारा एवं सद्भाव के विचारों को स्मरण करते हुए समाज में आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नीतियों एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र को एक नई दिशा देने का कार्य किया। उनके विचार आज भी समाज में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रासंगिक हैं।

उपायुक्त ने सर्वधर्म सभा के आयोजन के लिए सभी सहभागी प्रतिनिधियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने गांधी जी के प्रिय भजन की पंक्तियों—“रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम, ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम, सबको सम्मति दे भगवान”—का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संदेश सभी धर्मों के बीच प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करता है।

सर्वधर्म सभा में उपस्थित लोगों ने सत्य, अहिंसा, प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों एवं उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में आपसी सौहार्द एवं शांति की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

Related posts

शिवानंद की कलम से : आर्थिक गैरबराबरी अंबानी की फिजूलखर्ची और गांधी जी।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:शीतलहर से राहत के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, 5182 कंबलों का वितरण और अलाव की व्यापक एवं ठोस व्यवस्था।

rktvnews

भोजपुर:पुलिस ने किया तीन अपहृतों को बरामद व तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 अक्टूबर 24

rktvnews

पहला एमसीए बार्ज, एलएसएएम 7 (यार्ड 75) मुंबई में आईएनएस तूणीर पर तैनात किया गया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने रेखांकित किया, भारत एक वैश्विक पर्यटन स्थल है; यहां सभी मौसमों के लिए पर्यटन उपलब्ध है।

rktvnews

Leave a Comment