RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भोजपुर:आम आदमी पार्टी इंडिया एलायंस के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के समर्थन चला रही है नुककड सभा।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21मई। आम आदमी पार्टी की टीम इंडिया एलायंस के कैंडिडेट सुदामा प्रसाद के पक्ष में लगातार नुककड सभा विभिन्न विधानसभा में कर रही है । इसी कड़ी में जगदीशपुर विधानसभा के इसाढी बाजार, नयका टोला मोड जगदीश, दलीपपुर और जितौरा बाजार संदेश विधानसभा के कोईलवर नगर, चांदी, अखगांव और संदेश तथा बडहरा विधानसभा के कायमनगर, पचैना बाजार, जमालपुर और बबुरा बाजार पर नुककड सभा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र के खात्मे की इच्छा रखती है और उसे असहमति पसंद नहीं है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में खुलेआम धांधली, सूरत में विपक्ष के कैंडिडेट का नामांकन रद्द और सभी उम्मीदवारों की पर्चा जबरदस्ती वापसी में पिछले दरवाजे से शामिल रह कर, चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कमिटी और दिल्ली सरकार के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को संसद से बदलकर उसने बता दिया है कि वह लोकतंत्र की इज्जत नही करती, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मंहगाई, बिहार में कल कारखाने की स्थापना, विशेष राज्य के दर्जे की मांग सभी मोर्चा पर यह सरकार फेल रही है। वह ईडी और अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी और पूरे विपक्ष को खत्म कर रहे है मोदी जी ” वन कंट्री वन लीडर ” की अवधारणा पर आगे बढना चाहते हैं। लेकिन इस बार जनता मुद्दे पर जाग चूंकि है और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने पर आमादा है ताकि उनकी उम्मीद और लोकतंत्र जिंदा रह सके और इंडिया एलायंस को वोट कर रही है। हताशा में एक महिला और पुलिस को षड्यंत्र में शामिल कर केजरीवाल जी के पीए तक को फर्जी एफबीआई में गिरफ्तार करवा रही है और रेवनना जैसे तीन हजार महिलाओं के यौन शोषण के आरोपी, महिला पहलवानों के शोषण में चार्जशिटेड ब्रजभूषण शरण के बेटे को टिकट देती है और मणिपुर में महिला अत्याचार पर चुप्पी साधे रहती है। वक्ताओं ने आरके सिंह को अपने सांसद फंड का सबसे कम उपयोग करने वाला, जनता के लिए अनुपयोगी, पहूंच से दूर तथा नौकरशाही मानसिकता वाला सांसद बताया और इंडिया एलायंस को मजबूत करने के लिए आसानी से सुलभ, बिनम्र उम्मीदवार सुदामा प्रसाद को विजयी बनाने की अपील की।

Related posts

08 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने कल्याण विभाग से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता के साथ गति लाने का दिया निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 31 मई 25

rktvnews

बक्सर: नारायणपुर पंचायत में किया गया जीविका भवन का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस के सिपाही की संदिग्ध अवस्था में मौत।

rktvnews

कोरबा शहर के विभिन्न वार्डों में 38 लाख के विकास कार्यों का मंत्री श्री देवांगन ने किया भूमिपूजन।

rktvnews

Leave a Comment