RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्र दुडभा का किया निरीक्षण।

बागपत/उत्तर प्रदेश 23 फरवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज प्राथमिक विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्र दुडभा का निरीक्षण किया जिसमें प्राथमिक विद्यालय में 17 विद्यार्थी पंजीकृत हैं 12 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए जिनको शिक्षण कार्य के लिए दो सहायक अध्यापक एक शिक्षामित्र कार्यरत है जिसमें प्रभारी प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रताप सिंह स्कूल की शिक्षा के प्रति गंभीर हैं जिनका हाली में स्थानांतरण हुआ है उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि विद्यार्थियों की संख्या अधिक से अधिक बढ़ाई जाएगी स्कूल में जो कमियां हैं उनकी लिस्ट बना ली गई है उनमें भी शीघ्र सुधार कर लिया जाएगा प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई आदि में कोई भी किसी तरह की समस्या नहीं होगी और शिक्षण कार्य पर अधिक बल दिया जाएगा ,जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से अक्षर ज्ञान की जानकारी ली जिसमें विद्यार्थियों ने विस्तार पूर्वक अच्छे उत्तर दिए जिलाधिकारी ने मिड डे मील मैं रोस्टर के अनुसार बने खाने की भी चेकिंग की जिसमें खिचड़ी बनी थी जिसमे सोयाबीन की कमी थी जबकि खिचड़ी की गुणवत्ता भी अच्छी मिली उन्होंने कहा बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए विद्यालय में साफ सफाई रहे एक अच्छे परिवेश वातावरण में ही अच्छे शिक्षण कार्य होते हैं बच्चों की स्कूल में संख्या बढ़ाए जाने पर बल दिया जाए।
जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया जिसमें 20 बच्चे पंजीकृत थे जिसमें से 13 बच्चे केंद्र में उपस्थित पाए गए जिनको शिक्षण कार्य देने के लिए एक सहायिका व एक कार्यकत्री कार्यरत है। आंगनबाड़ी केंद्र में बने कमरे की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जर्जर व्यवस्था देखी जिसकी जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भ्रमण करने के निर्देश दिए।

Related posts

भारतीय थलसेना और वायु सेना की टुकड़ी ने भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काज़िंड-2023 के लिए प्रस्‍थान किया।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

इंदौर:जनसुनवाई बनी सहारा : कलेक्टर की तत्परता से गर्भवती महिला को मिली समय पर चिकित्सा सहायता।

rktvnews

राजस्थान:मुख्‍यमंत्री विधानसभा अध्‍यक्ष ने विधानसभा में किया नेवा सेवा केन्‍द्र का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: डीएम को मानव सेवा संस्थान द्वारा दी गई नववर्ष की शुभकामना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 जून 24

rktvnews

Leave a Comment