आरा/भोजपुर 27 अक्टूबर। विहंगम योग संत समाज के प्रवर संत श्री विज्ञान देव जी महाराज के 46वे जन्मोत्सव पर 28 अक्टूबर को महारक्तदान शिविर का आयोजन रेडक्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक में किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए प्रमुख सेवक और मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि इसके लिए सभी गुरु भाई बहनों से रक्तदान देने के लिए अनुरोध किया गया था जिसमें एक सौ एक यूनिट रक्त देने का संकल्प है।और उम्मीद है की लक्ष्य पूरा होगा।
बताते चले कि रक्तदान शिविर विश्व स्तर पर लगाया जा रहा है जो अपने आप में एक गौरव की बात है। शिविर प्रतिवर्ष लगाया जाता है। विहंगम में योग के गुरु भाई बहन बिना किसी दिखावा और शोर शराबे के पिछले साल भी विज्ञान देव जी के जन्मोत्सव पर अधिकतम 76 यूनिट रक्तदान किया था। सचिन विजय चंद्रकांत पांडे ने कहा की तैयारी पूरी है। प्रभु का आशीर्वाद सदैव गुरु भाई बहनों के साथ रहता है। इन्होंने बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति भी इस रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान कर सकता है।विहंगम योग संस्थान भोजपुर बिहार द्वारा सूचना जारी।
