RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:देश का सामाजिक- लोकतांत्रिक ताना-बाना खतरे में :वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक मानव

भाजपा ने इलेक्ट्रोल बॉन्ड के जरिए पाकिस्तान, गौ हत्यारों और कोबिड वैक्सीन कम्पनी से चंदा ले जनता को दिया जानलेवा इंजेक्शन: मानव

2019 की तर्ज पर इस बार भी बेईमानी कर जीत की फिराक में हैं आरके सिंह : अशोक मानव

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 मई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आरा में लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान से जुड़े लोगों ने लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए रविवार को आरा शहर में अभियान चलाया। इसके तहत शहर के कलक्टरी तालाब के किनारे एक सभा आयोजित की गई। सभा को सम्बोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक मानव ने कहा कि देश का सामाजिक- लोकतांत्रिक ताना-बाना खतरे में है। भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने बताया की 1952 की सर्वसेवासंघ वाराणसी की 14 एकड़ जमीन पर बनी 20 भवनों को जबरन जमींदोज कर अडानी को देने के फ़िराक में है। सरकारी जांच एजेंसियों का उपयोग हथियार के तौर पर विपक्षी दलों के लिए खिलाफ हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इलेक्टोरल बांड के जरिये पाकिस्तान और गौ हत्यारों से पैसा लिया। कोविड वैक्सीन कम्पनी से चन्दा लेकर देश की जनता को जानलेवा इंजेक्सन दे दिया जिस कारण अब लोग धीरे धीरे मर रहे हैं। अशोक मानव ने कहा की सरकार पर सवाल उठाने वाले पत्रकारों और सामाजिक कार्यकताओं को जेल भेज रही है। इसके साथ ही अशोक मानव ने आगे आरा में आरके सिंह के काम-काज का ब्यौरा सामने रखते हुए कहा कि उन्होंने अपने दस साल के कार्यकाल में एक भी काम नही कराया। सिर्फ जो काम हो रहा है उसकी निगरानी और उद्वघाटन करने का काम किया है। मीडिया के माध्यम से अपनी छवि चमकाते रहे। आज यहाँ की आम जनता जब उनसे उनके काम का ब्यौरा मांग रही है तो वे तिलमिला कर अभद्र, अश्लील व्यक्तव्य दे रहे है। यहां के किसानों के प्रति सांसद का बिल्कुल उदासीन और रुख रहा है। उन्होंने नहर की पक्कीकरण अपने कार्यकाल में करवाने के लिए बोला था।ऐसा कुछ नही किया है, जिससे उनको जनता फिर चुने। मानव ने कहा कि यदि वे बेईमानी नही करते तो उनकी जीत 2019 में भी नही होती। इस बार भी बेईमानी करने के लिए उन्होंने बड़े पैमाने पर सारे जतन कर लिए है। लेकिन जनता ने कमर कस लिया है। केंद्र की सरकार किसानों के खिलाफ बिल पास कर अपना परिचय दे चुकी है। मानव ने रंगकर्मी और खिलाड़ियों के प्रति सरकार की बेरुखी पर सवाल उठाया। कहा कि खिलाड़ियों व रंगकर्मियों को रेलवे में छूट मिलना बंद हो गया। जिसके चलते इससे जुड़े बड़े आयोजन नही हो पा रहा हैं। खिलाड़ियों के लिए सरकार और यहां के सांसद ने कोई व्यवस्था नही की। आरा में रंगकर्मीयों के लिए कोई जगह नहीं है जहां पर रंगकर्मी रिहर्सल कर सके। वहीं पेंटिंग के कलाकारों के लिए कला दीर्घा नहीं है।अशोक मानव ने कहा की हर तरफ से आरके सिंह वोट लेने का हक खो चुके हैं। उन्होंने सभा मे सुदामा प्रसाद के इतिहास को रखते हुए कहा कि 46 वर्षो का इनका संघर्ष पूर्ण रहा है। आप इन्हें भारी मतों से जिताये। सभा मे शहर के बुजुर्ग, प्रोफेसर, अधिवक्ता, रंगकर्मी, खिलाड़ी, कई तरह के कलाकार सैकड़ों की संख्या उपस्थित थे। जिसमें अनिल तिवारी (दीपू), संजय पाल, साहेब लाल, लड्डू भोपाली, मो• चांद, प्रो श्रीराम ओझा, सुशील कुमार, बिजय मेहता, निर्मल सिंह, लक्षमण पांडे,मो मोहम्मद फेकू, सुशील सिंह, श्याम शर्मिला, मनोज सिंह, लालमोहर राय, रोहित पांडे, मुक्ति यादव,वार्ड पार्षद लल्लू जी आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण मिश्रा व संचालन आशुतोष और धन्यवाद ज्ञापन अनिल तिवारी (दीपू) ने किया।

Related posts

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली में दो दिवसीय जलवायु परिवर्तन सम्मेलन का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर: शाहपुर के देवमलपुर बहुदरी में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने गया जिला को दी 1437 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 1714 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

उत्तराखंड:जम्मू कश्मीर में शहीद हुए उत्तराखण्ड के पांच वीर सपूतों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने युवाओं से उचित कौशल प्राप्त करने का आग्रह करते हुए कहा कि हिमालयी राज्यों में स्टार्टअप की ऐसी अपार संभावनाएं हैं जिनका पता लगाया जाना बाकी है।

rktvnews

सरकार ने रमेश बाबू वी. को केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग का सदस्य नियुक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment