RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन के तैयारियों के संबंध में सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)20 अप्रैल। शुक्रवार को भोजपुर समाहरणालय के सभा कक्ष में सभी कोषांगो के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी के साथ लोक सभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस बैठक में वरीय पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त, विकरम वीरकर ,अपर समर्हाता मनोज कुमार झा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षात्मक बैठक का आरंभ कार्मिक कोषांग से करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा पीठासीन पदाधिकारी, P1, P2, P3, P4 एवं P5 की आवश्यकता एवं उपलब्धता से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया की अब तक 14,568 व्यक्तियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया गया है तथा 427 कर्मियों द्वारा किन कारणो से प्रशिक्षण में भाग नही लिया गया। इसकी जाँच की जा रही है। अभी तक पीठासीन पदाधिकारी P1, P2 का प्रथम प्रशिक्षण समाप्त किया जा चुका है तथा शुक्रवार से ही P3 का प्रशिक्षण आरंभ किया गया है। बैठक में बताया गया की दिनांक-25.04.2024 को राजनितिक दलों का तथा 29.04.2024 को पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण दिनांक-19.05.2024 से 25.05.2024 तक आयोजित किया जाएगा। नाम निर्देशन कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की नामांकन दाखिल करते समय चेक लिस्ट के अनुसार सभी आवश्यक कागजातों की जाँच की जाए। हेल्प डेस्क बाहर बनाया जाए। मिडिया कर्मियों के भी बैठने की व्यवस्था किया जाए तथा कोषांग के सभी कर्मियों का दायित्व निर्धारित कर दिया जाए। वाह्न कोषांग को निदेशित किया गया की पेट्रोल पम्प का टैगिंग कर लिया जाए। विधनसभा वार वाह्न की उपलब्धता का आंकलन कर लिया जाए। जिला स्तर पर जो वाह्न की उपलब्धता होगी उसे वीर कुँवर सिंह स्टेडियम में रखा जाएगा तथा अन्य डिस्पैच सेन्टर पर वाह्न लगाया जाएगा। ई0भी0एम0 प्रभारी द्वारा बताया गया की 02.05.2024 को जिले के तीन स्थानो पर सातो विद्यान सभा के पोलिंग पार्टी को ई0भी0एम0 का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 10 से 12, 12 से 2 एवं 2 से 4 बजे तक संचालित रहेगा।
व्यय पर्वेक्षक के आने से पूर्व सभी ए0ली0ओ0 को ट्रेनिंग देना अनिर्वाय है। अभ्यर्थी व्यय लेख अनुश्रवण कोषांग के प्रभारी द्वारा बताया गया की अभी तक दो बार प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पर्वेक्षक के सम्पर्क पदाधिकारी के रूप में एम0ओ0 की प्रतिनियुक्ति की जा
चुकी है। जिले में आने वाले तीन पर्वेक्षक हेतु तीन इनोवा क्रेस्टा वाह्न एवं सम्पर्क पदाधिकारी एवं स्कार्ट पार्टी हेतु स्कार्पियों वाह्न की व्यवस्था की गई है।
पोस्टल बैलेट के अन्तर्गत – 1600 प्रपत्र-12 का अभी तक संग्रहण किया जा चुका है। प्रपत्र-12डी सभी ए0आर0ओ0 को उपलब्ध करा दिया गया है। प्रपत्र-12 डी0 सिनियर सिटीजन एवं दिव्यांगजन के लिए है। बी0एल0ओ0 प्रपत्र-12 डी0 घर -घर जा कर के संबंधितो को उपलब्ध करायेगें। यदि पहली बार वह अपने निर्घारित स्थान पर नही मिलेंगें तो पुनः प्रपत्र-12 डी0 देने जाना है। यदि प्रपत्र-12 डी0 संबंधित व्यक्ति ले लेगें तो वह बूथ पर वोट डालने नही जाएगे। पंचायत सचिव जिन्हें सेक्टर पदाधिकारी का दायित्व दिया गया है। उन्हे इस कार्य से विमुक्त किया जाना है। डी0पी0ओ0, एम0डी0एम0 को दायित्व दिया गया है कि सभी बी0आर0पी0 की बैठक कर लेगें जो मतदान के दिन विभिन्न मतदान केन्द्रो पर खाना बनाये जाने संबंधी दायित्वों का निर्वहन करेंगे। शेष सभी कोषांगो को समय रहते अपने कार्य सम्पन्न कराने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा आवश्यक निदेश दिया गया।

Related posts

इंदौर:अपना दल (एस) ने इंदौर कार्यालय पर धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

विश्व जनसंख्या दिवस ,परिवार नियोजन सेवाओं में ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापकता के साथ सामूहिक प्रयास बढ़ाने होंगे – चिकित्सा मंत्री! राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में उत्कृष्ठ उपलब्धि पर मिले पुरस्कार

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय विज्ञान मेला का सफल इंजीनियरिंग कॉलेज भोजपुर में सफल आयोजन सम्पन्न।

rktvnews

खैरागढ़:चक्रधर समारोह में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने सितार वादन की मधुर प्रस्तुति से बांधा समां।

rktvnews

दुमका:मसलिया प्रखण्ड परिसर मे जनता दरबार–सह–जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव ने महाकुंभ-2025 में मंत्रालय के ‘दिव्य, भव्य और डिजिटल’ मंडप का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment