RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश में 19 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा प्रथम चरण का मतदान,मतदान के पहले मॉकपोल सुबह 5:30 बजे होगा।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 17 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में 19 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। बालाघाट संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी और परसवाड़ा के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 से दोपहर 4 बजे तक मतदान होगा।
श्री राजन ने बताया कि मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले सुबह 5:30 बजे मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। यह प्रक्रिया अभ्यर्थी या उसके अधिकृत एजेन्ट की उपस्थिति में होगी। यदि कोई अभ्यर्थी या उसका एजेन्ट 5:30 बजे मतदान केन्द्र पर उपस्थित नहीं होता है, तो 15 मिनट तक उसका इंतजार किया जाएगा। इसके बाद मतदान दलों और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी। न्यूनतम 50 वोट से मॉकपोल किये जाने का प्रावधान है, जिसमें नोटा भी शामिल होगा। मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ करने से पूर्व बैलेट यूनिट एवं वीवीपीएटी को वीवीपीएटी कम्पार्टमेंट में रखा जाएगा। कंट्रोल यूनिट को पीठासीन अधिकारी की टेबल या मतदान अधिकारी के टेबल पर रखना होगा।

Related posts

बक्सर:डीएम ने मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 9 एवं मुख्यमंत्री निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 2 लाभुक को 01 लाख की फिक्स डिपोजिट प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

rktvnews

गिरीडीह:“सेवा का अधिकार सप्ताह” के तहत गिरीडीह के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविर का सांसद डॉ सरफराज अहमद, विधायक गांडेय, कल्पना मुर्मू सोरेन ,उपायुक्त राम निवास यादव द्वारा किया गया निरीक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड: प्रवासी उत्तराखण्डी समाज द्वारा आयोजित जनसभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने किया NCC द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन।

rktvnews

आदिवासी विकासखण्डों में खुलेंगे रानी दुर्गावती प्रशिक्षण केन्द्र।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त की अध्यक्षता में झारखण्ड विधान सभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment