RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने किया NCC द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)28 अगस्त।आज कमार दुधानी, दुमका में एनसीसी (NCC) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिविर का उद्घाटन किया।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे अनगिनत लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित एनसीसी कैडेटों को समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा दी।
शिविर में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। उपायुक्त ने रक्तदान करने वाले युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से समाज में जन-जागरूकता बढ़ेगी और युवाओं में सेवा-भावना का विकास होगा।
कहा कि यह रक्तदान शिविर एनसीसी के अनुशासन, समाजसेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल करने में सहायक सिद्ध होगा।
इससे पूर्व उपायुक्त को एनसीसी कैडेट द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।उपायुक्त को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

Related posts

व्यंग्य 🤪 नान बायोलॉजिकल जी का पेड़ अभियान।

rktvnews

विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अवसर पर 1 अक्टूबर, 2025 को स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया।

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव ने स्वदेशी वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली का उद्घाटन किया और एयर-प्रवाह एप लॉन्च किया।

rktvnews

20 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बक्सर जिले में अध्यक्ष, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग की अध्यक्षता में अल्पसंख्यकों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

बिरौल के ज्योति स्वीट्स से तीन बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

Leave a Comment