RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश में 19 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा प्रथम चरण का मतदान,मतदान के पहले मॉकपोल सुबह 5:30 बजे होगा।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 17 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में 19 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। बालाघाट संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी और परसवाड़ा के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 से दोपहर 4 बजे तक मतदान होगा।
श्री राजन ने बताया कि मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले सुबह 5:30 बजे मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। यह प्रक्रिया अभ्यर्थी या उसके अधिकृत एजेन्ट की उपस्थिति में होगी। यदि कोई अभ्यर्थी या उसका एजेन्ट 5:30 बजे मतदान केन्द्र पर उपस्थित नहीं होता है, तो 15 मिनट तक उसका इंतजार किया जाएगा। इसके बाद मतदान दलों और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी। न्यूनतम 50 वोट से मॉकपोल किये जाने का प्रावधान है, जिसमें नोटा भी शामिल होगा। मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ करने से पूर्व बैलेट यूनिट एवं वीवीपीएटी को वीवीपीएटी कम्पार्टमेंट में रखा जाएगा। कंट्रोल यूनिट को पीठासीन अधिकारी की टेबल या मतदान अधिकारी के टेबल पर रखना होगा।

Related posts

पटना:अंतर्राष्ट्रीय-विधिविद् और महान हिन्दी-सेवी थे साँवलिया बिहारी लाल वर्मा : डॉ सुलभ

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024, स्वीप का विस्तार चुनाव कार्यक्रम एवं प्री फिल्ड फार्म 6 से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक “हरबंस कपूरः राजनैतिक एवं सामाजिक मूल्यों की धरोहर” का विमोचन किया।

rktvnews

उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की महिला कर्मचारियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यशाला।

rktvnews

ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में विभिन्न बैंकों एवं सोशल वर्कर्स के साथ बैठक।

rktvnews

गुवाहाटी के सात तीर्थस्थलों को जल-मार्ग से जोड़ा जाएगा।

rktvnews

Leave a Comment