RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: उपायुक्त की अध्यक्षता में झारखण्ड विधान सभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)19 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज झारखण्ड विधान सभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन एनआईसी के सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सिकटिया बराज मेगा लिफ्ट परियोजना के कार्य की अद्यतन स्थिति एवं किये जाने वाले कार्यों के अलावा इसके संबंध में भू-अर्जन, पेड़ों की कटाई, मुआवजा एवं परियोजना के लाभुकों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मेधा डायरी, देवघर के उत्पादन, संधारन, वितरण, कचड़ा निस्तारण एवं अन्य बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही बैठक के दौरान प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण और संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को औद्योगिक इकाइयों सहित विभिन्न हितधारकों से मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई का निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक भूषण, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमन प्रसाद, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, संबंधिक अधिकारी व कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।

Related posts

एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली ‘इन-टर्मिनल’ क्विक कॉमर्स सेवा।

rktvnews

भोजपुर:जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भोजपुर का सर्वसम्मत चुनाव सम्पन्न।

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल से राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने की मुलाकात।

rktvnews

अजय देवगन की आवाज़ में ‘शतक,आरएसएस के 100 साल की कहानी का ट्रेलर जारी।

rktvnews

झारखण्ड:देश की जनता का जनादेश – तीसरी बार मोदी सरकार : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

उमरिया:नवांकुर संस्था जया सेवा समिति द्वारा ग्राम पोडिया में किया गया श्रमदान।

rktvnews

Leave a Comment