RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बेगुसराय पुलिस ने NH 28 से 12 चक्के ट्रक से हजारों ली विदेशी शराब के साथ 2 को किया गिरफ्तार।

RKTV NEWS/बेगुसराय (बिहार)17 अप्रैल। बछवाड़ा थानान्तर्गत अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में NH-28 मुरली टोल के निकट से भारी मात्रा में 12 चक्का ट्रक में लदा 740 कार्टून (कुल 6606.36ली०)विदेशी शराब के साथ 02 शराब तस्करों को किया गया गिरफ्तार।
17.04.24 को समय करीब 00:30 बजे (AM) में बछवाड़ा थाना को बिहार मद्यनिषेधइकाई, पटना के माध्यम से एक गुप्त सुचना मिली कि शराब से लदा ट्रक एम०पी0 न0 का 12 चक्का का है जोतेघड़़ा से दलसिंह सराय की तरफ जा रहा है।
प्राप्त सूचना को पुलिस अधिक्षक बेगूसराय को दिया गया तथा निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा के नेतृत्व में बछवाड़ा थानाध्यक्ष पु०अ0नि० अमितकांत, पु०अ0नि0 भोला शर्मा एवं सशस्त्र बल बछवाड़ा थाना के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये मुरली टोल NH-28 के पास से एक 12 चक्का ट्रक को 02 व्यक्तियों के साथ पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़ाये व्यक्ति से नाम-पता पुछने पर अपना नाम (01.) जसवीर सिंह (चालक) पे0-वलेटीराम, सा0-501 गुरूनानक नगर वार्ड न0-04 राजापुर थाना-सदर जिला-पटियाला (पंजाब) (02.)आकाशपे0-अर्जुन सा0-डेरा गुलाब नगर उगाला, थाना-बरारा जिला-अम्बाला(हरियाणा) बताया तथा तलाशी लेने पर 12चक्का ट्रक में कुल 740 कार्टुन (6606.36 लीटर) विदेशी शराब बरामद किया गया। जिसे विधिवत जप्त करते हुये पकड़ाये दोनो व्यक्तियों/शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा बताया गया कि पुछताछ में दोंनो के द्वारा शराब तस्करी करने में अपनी-अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया गया है।इस संबंध में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

विपक्षी दल की एकता आने वाले चुनावों में देखेगी बीजेपी:आदित्य पासवान

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में अबसेंटी वोटर्स ऑन एसेंशियल के पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

राजकीय समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व उपेंद्र नाथ वर्मा की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर दी गई श्रृद्धांजलि।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 07 जनवरी 25

rktvnews

मध्यप्रदेश:सड़क अधोसंरचना में ऐतिहासिक निवेश, एक लाख करोड़ रूपये के एमओयू पर हस्ताक्षर।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: नवज्योति क्लब ने हासिल की जीत,आदर्श क्लब और एटलेटिको रहे बराबरी पर।

rktvnews

Leave a Comment