RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

छिंदवाड़ा की जनता ने ठाना है,झूठे वादों के साथ नहीं, विकास के साथ कदम बढ़ाना है: डॉ मोहन यादव

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 17 अप्रैल।छिंदवाड़ा की जनता ने ठाना है,झूठे वादों के साथ नहीं, विकास के साथ कदम बढ़ाना है के उद्घोषणा के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में आयोजित भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की रामनवमी के पावन पर्व पर छिंदवाड़ा की धरती ने झूठे वादों के साथ नहीं, विकास के साथ कदमताल करने एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में “विकसित भारत – स्वर्णिम मध्यप्रदेश” के संकल्प हवन में भाजपा के साथ आहुति डालने का निश्चय कर लिया है।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की छिंदवाड़ा द्वारा की गई आत्मीयता की वर्षा से हृदय तृप्त हो गया। मुझे विश्वास है कि वर्षों से छिंदवाड़ा में एक परिवार द्वारा जिस विकास मॉडल की बात कर दुनिया की आंखों में धूल झोंकी जा रही है, माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में वही छिंदवाड़ा अब अपनी मिट्टी से जुड़े व्यक्ति को मौका देगा एवं भाजपा के साथ विकास की नई गाथा लिखेगा।

Related posts

भोजपुर: जिला जज ने जनगणना–2027 अंतर्गत स्व-गणना प्रक्रिया के तहत स्वयं भरा घोषणा पत्र।

rktvnews

राजस्थान:जयपुर:मुख्यमंत्री का व्यापारियों एवं उद्यमियों के साथ संवाद।

rktvnews

भोजपुर: सुदामा प्रसाद और आर के सिंह सहित 14 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही।

rktvnews

बिहार: रोहतास: डीडीसी की अध्यक्षता में उद्योग विभाग संबंधित योजनाओं की आयोजित की गई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:आंबेडकर दलित आदिवासी अधिकार संवाद” कार्यक्रम में शामिल होने पटना निकले राजद नेता रामबाबू सिंह।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 अगस्त 24

rktvnews

Leave a Comment