RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

उत्तराखंड: प्रवासी उत्तराखण्डी समाज द्वारा आयोजित जनसभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

देहरादून/ उत्तराखंड 15 नवंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज इंदौर, मध्य प्रदेश में प्रवासी उत्तराखण्डी समाज द्वारा आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित इस एकत्रीकरण कार्यक्रम में आकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सांस्कृतिक संस्था द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक कार्य किए जा रहे हैं, यह सराहनीय प्रयास है। चाहे बालिकाओं के विवाह के लिए किए जा रहे प्रयास हो या फिर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान हो सभी क्षेत्रों में संस्था द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भारत के अलग-अलग प्रांतों के लोग मिलते हैं तो एक भारत श्रेष्ठ भारत का अहसास होता है और जब उत्तराखण्ड के लोग मिलते हैं तो “श्रेष्ठ उत्तराखण्ड” का अहसास होता है। उन्होंने कहा कि हमारे सभी प्रवासी उत्तराखडी देवभूमि के ब्रांड एम्बेसडर हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज का नया भारत सम्पूर्ण विश्व को एक नई दिशा देने का काम कर रहा है, हाल ही में नई दिल्ली में संपन्न हुआ जी-20 सम्मेलन के भव्य आयोजन के हम सब साक्षी हैं। उन्होंने कहा कि जहां हर गांव को हाईवे से जोड़ने की राज्य सरकार की योजना है, वहीं पहाड़ों में रेल पहुंचने का स्वप्न ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के माध्यम से शीघ्र ही साकार होने वाला है। प्रदेश में रोपवे निर्माण के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व प्रगति की है। इस अवसर पर यशवंत सिंह बिष्ट,देवेन्द्र सिंह रावत, देवी दत्त त्रिपाठी, सीमा डंगवाल, गीता नेगी,रघुवीर सिंह रावत व अन्य प्रवासी उत्तराखण्डी उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर:अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर होटलों और अन्य संस्थानों की जांच की मुहिम जारी।

rktvnews

SBI लाइफ और BCCCI ने ‘उदयन एनजीओ’ की पाँच बच्चियों को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ ‘मीट एंड ग्रीट’ का यादगार अवसर प्रदान किया।

rktvnews

गोपालगंज:जिलाधिकारी ने किया खादी प्रर्दशनी का उद्घाटन।

rktvnews

पटना:22 अगस्त से पूरे राज्य में चलाया जाएगा “दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा कार्यक्रम”

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री से भेंट कर प्रदेश की कृषि एवं उससे जुड़ी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और विस्तार हेतु अनुरोध किया।

rktvnews

भोजपुर : महिला हेरोइन तस्कर 49 पुङिया हेरोइन के साथ गिरफ्तार, गई जेल।

rktvnews

Leave a Comment