RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

पटना:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, शीर्षत कपिल अशोक ने किया मोकामा एवं बाढ़ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों का भ्रमण।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)28 मार्च।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पटना शीर्षत कपिल अशोक द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के प्रसंग में आज मोकामा एवं बाढ़ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। उन्होंने इन क्षेत्रों में डिस्पैच सेंटर्स का निरीक्षण किया तथा चुनाव में वाहन प्रबंधन हेतु क्रियाशील वाहन कोषांगों का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने कहा कि इन विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों सहित पूरे जिला में बेहतर तैयारी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार सभी व्यवस्था की जा रही है। सुगम, सहज, सुरक्षित एवं समावेशी चुनाव कराने के लिए सभी कदम उठाया जा रहा है। हम लोकतंत्र के इस उत्सव को एक सुखद अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी निर्वाचकों से अपील है कि वे वोट जरूर दें। इससे हमारा समृद्ध लोकतंत्र और प्रस्फुटित होगा तथा इसे नया आयाम मिलेगा।

Related posts

रायपुर : मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने ‘स्वीप महिला कार रैली’ का आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (NSG) के स्थापना दिवस के अवसर पर बल को शुभकामना दी।

rktvnews

बिहार सरकार की पहल पर उद्यमी बन रहीं जीविका दीदियाँ।

rktvnews

सारण:मतदाता दिवस पर कार्यक्रम।

rktvnews

बड़ौरा उर्दू प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए ग्रामिणों का अवज्ञया आंदोलन जारी:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर:नाबार्ड एवं नई आशा के संयुक्त तत्वावधान में चैराई मुसहर टोली में महिला सम्मान समारोह सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment