RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के एनएसएस कैंप का शुभारंभ।

ग्राम कांचरी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू; छात्रों को सामुदायिक सेवा से व्यक्तित्व विकास का मिलेगा मौका।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 28 नवंबर। कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के संरक्षण में ग्राम कांचरी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस कैम्प का शुभारंभ कल हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी कुलपति प्रो. राजन यादव उपस्थित रहे। प्रेरक उद्बोधन देते हुए प्रो. राजन यादव ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना 24 सितंबर 1969 को भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष के दौरान की गई थी। यह एक स्वैच्छिक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से ग्रामीण परिवेश से अवगत कराना तथा उनके व्यक्तित्व और चरित्र का विकास कराना है। इस अवसर पर अधिष्ठाता प्रो. नमन दत्त, सहायक प्राध्यापक डॉ. लिकेश्वर वर्मा व डॉ. हरिओम हरि, एनएसएस के अधिकारी डॉ. दिवाकर कश्यप, संगतकार डॉ. नत्थू तोड़े सहित गांव के पंच-सरपंच व ग्रामीण उपस्थित थे।

शिविर के दूसरे दिन स्कूली बच्चों को दी गई योग व संगीत शिक्षा की जानकारी

शिविर के दूसरे दिन एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा गांव में प्रभात फेरी की गई। इसके पश्चात सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई के बाद स्कूली बच्चों को योग एवं संगीत की शिक्षा प्रदान की गई। शिविर के दूसरे दिन विषय विशेषज्ञ के रूप में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. नमन दत्त एवं कंप्यूटर केंद्र प्रभारी डॉ. प्रबोध गुप्ता का व्याख्यान हुआ, जहां उन्होंने बच्चों सहित ग्रामीणों को ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की।

Related posts

हनुमानगढ़:खेल सप्ताह का चौथा दिन; लंबी कूद, दौड़, रिले दौड़ के हुए मुकाबले!13 जनवरी को होगा खेल सप्ताह का समापन।

rktvnews

कुतुबमीनार में भव्य शुभारंभ के बाद ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ का वर्चुअल पोर्टल लाइव हुआ।

rktvnews

चतरा :मुख्यमंत्री के चतरा आगमन को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा!मौके पर उपस्थित अधिकारियों को ससमय तैयारी पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

बागपत:सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में लगाया जाएगा 12 नवंबर को रोजगार मेला।

rktvnews

नई दिल्ली:पीयूष गोयल ने भारतीय इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद – ईईपीसी इंडिया के 70वें वर्ष के समारोह का शुभारंभ किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने रोहतास जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment