RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम ने बैकुंठपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/गोपालगंज(बिहार )28 मार्च।जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम द्वारा देर शाम लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के सफल मतदान हेतु सदर अनुमंडल अंतर्गत बैकुंठपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में बैकुंठपुर प्रखंड के सुदूर मतदान केंद्र सामुदायिक भवन आशा खैरा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय आशा खैरा केंद्रों के विधि व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सफल मतदान प्रक्रिया के संचालन हेतु मतदान केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा मतदान केंद्र पर आवागमन की स्थिति , मतदान केन्द्रों के आधारभूत सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए समीक्षा की गई एवं को संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा उस क्षेत्र के स्थानीय मतदाताओं से वार्ता की गई एवं उन्हें मतदान में होने वाली कठिनाइयों की जानकारी ली गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
जिला पदाधिकारी द्वारा ग्रामीणों से मिलकर उन्हें बढ़ चढ़ कर मतदान करने हेतु प्रोत्साहित एवं जागरूक भी किया गया।जिससे ग्रामीण प्रोत्साहित दिखे ।
इस क्रम में जिला पदाधिकारी के साथ डीसीएलआर गोपालगंज सदर तथा वरीय उप समाहर्ता- सह- विशेष कार्य पदाधिकारी मंकेश्वर कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी बैकुंठपुर आदि मौजूद थे।

Related posts

देवघर:सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए दुर्गोत्सव:उपायुक्त

rktvnews

मोदी बनाम नेहरू — बड़ा कौन?

rktvnews

‘सत्या साची’ की आनंदिता साहू ने कहा, “भाई दूज का रिश्ता सिर्फ भाइयों तक क्यों सीमित हो? बहनें भी होती हैं सच्ची साथी”

rktvnews

गोपालगंज:जिलाधिकारी ने भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के पुण्य तिथि पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा चिकित्सा मंच के भोजपुर अध्यक्ष डा के एन सिन्हा द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

rktvnews

अब व्यापार के लिए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण : शर्बत भी बंटा हिन्दू और मुस्लिम में!

rktvnews

Leave a Comment