RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
जनता दरबार के माध्यम से किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)16 अक्टूबर।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को जिला परिवहन पदाधिकारी के समक्ष रखा। साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात जिला परिवहन पदाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

श्रीअन्न पर कुल्हड़ियां में कृषक प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

“नहीं होगा कोई शूट”: सेट छोड़कर चले गए मशहूर अभिनेता रवि किशन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त सह जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट शासी परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

rktvnews

रायपुर : जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही- मुख्यमंत्री

rktvnews

कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय गड़खा का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण !मिशन मोड में जिला के सभी कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय को किया जाएगा समुन्नत।

rktvnews

खेलो इंडिया: बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन पटना के तत्वधान में स्मिता वूमेन एथलेटिक प्रतियोगिता 2023 का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment