RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकतानिर्वाचन

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया शुभारंभ!वाहनों पर मतदान प्रेरक स्टीकर लगाकर किया मतदान जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)28 मार्च।जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को भजनलाल पेट्रोल पंप बागपत से स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया जिसके अंतर्गत वाहनों पर मतदान प्रेरक स्टीकर लगाकर मतदान जन जागरूकता को बढ़ावा दिया जायेगा और मतदान की अपील की जाएगी। स्टीकर पर चुनाव का पर्व देश का गर्व अंकित होने के साथ ही मतदान तिथि भी उल्लेखित है। वाहनों पर स्टीकर चस्पा होने से बड़ी संख्या में लोग जागरूक होंगे और 26 अप्रैल को लोकतंत्र के पर्व में सहभागी बनेंगे। कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के वाहनों पर भी मतदाता जागरूकता वाले स्टीकर लगाए जाएंगे। साथ ही सभी पेट्रोल पंप मालिकों और प्रतिष्ठान व्यापारियों को इस सकारात्मक पहल से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया।
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है। प्रशासन ने शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्ययोजना बनाकर कार्य शुरू कर दिया है। कार्यक्रम श्रंखला के अंतर्गत वाहनों के लिए मतदान प्रेरक संदेश लिखे स्टीकर बनाए गए है जो बड़ी संख्या में वाहनों पर लगाए जाएंगे और प्रत्येक पेट्रोल पंप पर केंद्रित अभियान चलाकर स्टीकर के माध्यम से मतदान जागरूकता हेतु कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा – मैं जनपद के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि सभी मतदाता लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और 26 अप्रैल 2024 को अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदान अवश्य करें। लोकतंत्र के महापर्व में आपकी भागीदारी है जरूरी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज वर्मा ने कहा कि मतदान जागरूकता कार्यक्रमों के अंतर्गत विकास खंड स्तर और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का नियोजन किया गया है जो जल्द ही आयोजित होंगे। लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य का निर्वाहन करने की चेतना को बढ़ावा देते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी के वी सिंह सहित पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम: बढ़ती ठंड के मद्देनजर 10 जनवरी तक जिले के सभी विद्यालय रहेंगे बंद।

rktvnews

भोजपुर:दो अज्ञात लावारिस शवो का किया दाह संस्कार।

rktvnews

जयपुर:”राष्ट्र प्रथम” नारा नहीं देश प्रेम से जुड़ी भावना : राज्यपाल

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:30 करोड़ की राशि से थरूहट क्षेत्र में होगा विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन : जिला पदाधिकारी

rktvnews

रोहतास:विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र एस.एस.टी. टीम द्वारा सघन जांच अभियान जारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने करगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की और लद्दाख में श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment