RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चितौड़गढ़:व्यय पर्यवेक्षकको ने चित्तौड़गढ़ और कपासन विधानसभा की एसएसटी चैक पोस्टों का किया निरीक्षण।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 01 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, भय मुक्त निर्वाचन एवं आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने, उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार में निर्धारित व्यय सीमा की निगरानी इत्यादि कार्यों हेतु नियुक्त व्यय पर्यवेक्षकगणों द्वारा मंगलवार को विभिन्न एसएसटी चैक पोस्टों का मंगलवार को निरीक्षण किया गया।
पर्यवेक्षक धीरेन्द्र मणी त्रिपाठी ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की शम्भुपुरा एवं नारेला एसएसटी चैक पोस्टों तथा पर्यवेक्षक संदीप कुमार मिश्र ने कपासन विधानसभा क्षेत्र की सिंहपुर एसएसटी चैक पोस्ट का निरीक्षण किया एवं रेकॉर्ड आदि की जाँच की एवं उपस्थित दल के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
व्यय पर्यवेक्षकगणों द्वारा निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक गोयल सहित जिले के निर्वाचन सम्बन्धी सभी विभागो के नोडल अधिकारियों, सभी रिटर्निंग अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, सहायक व्यय प्रेक्षकों आदि को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित व्यय सीमा एवं चुनाव में भ्रष्ट आचरण आदि से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किये गए।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय, सुगासार का किया निरीक्षण,गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर दिया जोर।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांगजनों, विधवाओं एवं वृद्धजनों के बीच कंबल किया गया वितरित।

rktvnews

भोजपुर:अपर समाहर्ता द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 अंतर्गत की गई द्वितीय अपील की सुनवाई।

rktvnews

हनुमानगढ़:मतदान दिवस 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित!सभी निजी क्षेत्र के कामगारों को भी संवैतनिक अवकाश घोषित।

rktvnews

कूनो में चीता “तेजस” की मृत्यु का संभावित कारण ट्रॉमेटिक शॉक।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक-सह-कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment