RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:मतदान दिवस 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित!सभी निजी क्षेत्र के कामगारों को भी संवैतनिक अवकाश घोषित।

जिला निर्वाचन अधिकारी रुक्मणि रियार (फाईल फ़ोटो)

हनुमानगढ़/राजस्थान 31 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम घोषणा के तहत राज्य के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान 25 नवम्बर, 2023 को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी रूक्मणि रियार ने जिले के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस 25 नवम्बर, 2023 (शनिवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया हैं ।
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 ( ख ) के अनुसार मतदान के दिन किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को, जो लोकसभा / विधानसभा के लिए निर्वाचन में मतदान करने का हकदार है, को मतदान के दिन संवैतनिक अवकाश मंजूर किया जाता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी रूक्मणि रियार ने बताया कि समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार / व्यवसाय में कार्यरत कामगारों के साथ ही ऐसे कार्मिक जो राजस्थान राज्य के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाता है, परन्तु उन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बाहर कार्यरत है, उन्हे उनके क्षेत्र में मतदान दिवस 25 नवम्बर 2023 (शनिवार) के लिए सभी संस्थानों में कार्यरत सभी कामगारों को, जिनमें आकस्मिक कामगार भी सम्मिलित है, मतदान दिवस 25 नवम्बर 2023 (शनिवार ) को संवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Related posts

इंतज़ार हुआ खत्म, तूफान की हुई शुरुआत; ‘संभराला येति गट्टू’ के धमाकेदार ग्लिम्प्स में साई दुर्गा तेज का उग्र अवतार हुआ उजागर।

rktvnews

प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार के पक्ष में दिख रहे हैं सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश माननीय जस्टिस सूर्यकांत-अतुल प्रकाश

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का दिया निर्देश।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत सरकार के कैलेंडर 2024 का अनावरण किया।

rktvnews

पश्चिम ने भारतीय नारी के मन पर प्रहार कर संस्कार को मिटाने और भारत को तोड़़ने का प्रयास किया : साध्वी ऋतम्भरा

rktvnews

Leave a Comment