RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

कूनो में चीता “तेजस” की मृत्यु का संभावित कारण ट्रॉमेटिक शॉक।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 12 जुलाई।मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी जे.एस. चौहान ने बताया है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाये गये नर चीता “तेजस” की मृत्यु का प्रथम दृष्टया संभावित कारण ट्रॉमेटिक शॉक है। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को मृत पाये गये तेजस का शव परीक्षण 12 जुलाई को चीता परियोजना में तैनात तीन वन्य प्राणी चिकित्सकों तथा स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फोरेंसिक एण्ड हेल्थ, जबलपुर के विशेषज्ञ तथा वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल के वरिष्ठ वन्यप्राणी चिकित्सक द्वारा पालपुर स्थित वाइल्ड लाइफ हॉस्पिटल में किया गया।
चौहान ने बताया कि शव परीक्षण के दौरान चीता का वजन 43 कि.ग्रा. पाया गया जो कि सामान्य नर चीता के औसत वजन से कम है। बाहरी तौर पर चीता के गर्दन पर घाव के निशान थे जो ज्यादा गहरे न होकर केवल बाह्य त्वचा तक सीमित थे। इसमें कोई पंक्चर वुड भी नहीं पाया गया। आंतरिक परीक्षण के दौरान चीता के फेफड़े, हृदय, तिल्ली एवं गुर्दे सामान्य नहीं पाए गए। हृदय के एरोटा तथा ओरिकल में चिकन फैट का जमाव तथा जमा हुआ रक्त भी पाया गया। गुर्दे पल्पी होने के साथ-साथ कोर्टेक्स एवं मेडुला में डेमार्केशन नहीं पाया, तिल्ली में एम्फाईसिमा एवं सफेद रंग के नोड्यूल पाये गये।
शव परीक्षण करने वाले वन्यप्राणी चिकित्सकों के अनुसार “तेजस” के आंतरिक अंग सामान्य रूप से कार्य नहीं कर रहे थे। इस अवस्था “तेजस” के भविष्य में पूरी तरह स्वस्थ होने की संभावनाएँ काफी कम हो गई थी। संभवत: चीता के आंतरिक रूप से कमजोर होने के कारण बाड़े में मौजूद अन्य मादा चीता से हुई हिंसक झड़प से हुये ट्रामा की स्थिति से रिकवर नहीं कर पाया।

Related posts

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने देर शाम अधिकारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से योजनाओं का किया समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा भोजपुर के चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डा के एन सिन्हा ने की जिला कार्य समिति की घोषणा।

rktvnews

विध्वंसकारी है दुःख!

rktvnews

विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के नये सचिव गौतम कुमार ने किया पदभार ग्रहण!कार्यालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय, पीएचसी का निरीक्षण!पीएचसी की नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने 25000 के ईनामी अपराधी को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment