RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक-सह-कार्यशाला का आयोजन।

RKTVNEWS/चतरा ( झारखण्ड)23 जुलाई।राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आज उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक-सह-कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में की गई।
बैठक में चतरा जिले में चल रहे तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अभी तक की प्रगति पर विस्तृत चर्चा किया गया। बैठक के प्रारंभ में डॉ आशुतोष कुमार के द्वारा पूर्व में हुए बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन की बिंदुवार जानकारी व जिले में संचालित तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम सम्बंधित महतवपूर्ण जानकारी दी गई। जिसपर उप विकास आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व के बैठक में जो निर्देश दिए गए थे उसका शत प्रतिशत अनुपालन नहीं हुआ है इसका शत प्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। वहीं डॉक्टर आशुतोष द्वारा बताया गया कि पिछले माह नगर परिषद क्षेत्र में विद्यालय के 100 गज के दूरी के अंदर आने वाले प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया गया है जिसमे कुल 3600 रुपया की जुर्माना राशि वसूली गई है। इसके अलावे कई विद्यालयों को तंबाकू मुक्त करने के लिए विद्यालय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उप विकास आयुक्त ने कहा युवा पीढ़ियों को तंबाकू सेवन से मुक्त करने के लिए विद्यालय समेत अन्य स्थानों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाना सुनिश्चित करें और जिले में निरंतर छापेमारी अभियान चलाएं।
राज्य सलाहकार राजीव सिंह द्वारा कोटपा 2003 के विभिन्न धाराओं के अनुपालन से सम्बंधित एवं चालान के लिए प्राधिकृत पदाधिकारी एवं दायित्वों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
डीएसपी मुख्यालय वरुण रजक ने उपस्थित सभी थाना प्रभारी को जांच के दौरान आवश्यक सहयोग करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा सभी आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करें। तंबाकू के नशे के कारण प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में लोगों की मृत्यु हो रही है। हमें युवा पीढ़ी को सबसे पहले इस लत के चंगुल से छुड़ाने की आवश्यकता है। युवा पीढ़ियों को इसके दुष्परिणाम के प्रति जागरूक करने की भी आवश्यकता है।
बैठक में मुख्य रूप से राज्य तम्बाकू नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अश्विन कुमार, डी आरसीएचओ डॉ एल आर पाठक, जिला सलाहकार रश्मि दुबे, राज्य कार्यक्रम सहायक धीरज कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

हर महीने की 14 तारीख को सभी 1.56 लाख आयुष्मान भारत- स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर स्वास्थ्य मेलों का होगा आयोजन

rktvnews

गढ़वा:झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर सुबह-ए-झारखण्ड के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

लघु उद्योगों में युवाओं के लिए सीखने और रोजगार के पर्याप्त अवसर विद्यमान!मुख्यमंत्री चौहान से मिला लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधि-मंडल

rktvnews

मणिपुर में नफरती भीड़ द्वारा कुकी महिलाओं पर यौन हमले की भयावह घटना से देश शर्मसार! घटना के जिम्मेवार वीरेंद्र सिंह एवं गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दे: माले

rktvnews

दरभंगा:जल्द ही जीविका दीदियों के जिम्मे होगी डीएमसीएच की साफ-सफाई।

rktvnews

दुमका:वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment