RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रशिक्षण के कारण युवाओं का चयन समाज और क्षेत्र के लिए गर्व की बात : विधायक, राधाचरण साह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जून।फोर्स फिजिकल अकादमी, आरा के तत्वावधान में स्थानीय वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में पिछले एक वर्ष के दौरान विभिन्न सैन्य बलों एवं बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के निदेशक प्रदुमन्न गिरी ने किया।समारोह का उद्घाटन संदेश विधायक राधाचरण शाह, भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआँन, हम के प्रदेश प्रवक्ता गिरधारी सिंह, जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट, रालोमो के प्रदेश सचिव सुनील पाठक एवं समाजसेवी संजय राय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।कार्यक्रम में संस्थान की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, माला एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विधायक राधाचरण शाह ने कहा कि देश के युवा ही राष्ट्र का भविष्य हैं।प्रशिक्षण के कारण बड़ी संख्या में युवाओं का चयन सेना एवं पुलिस बलों में हो रहा है, जो समाज और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने नवचयनित सिपाहियों से ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआँन ने कहा कि एक ओर जहां कुछ लोग बेरोजगारी को लेकर केवल चर्चा करते हैं, वहीं आरा के युवा अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर लगातार रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चयनित युवाओं को सम्मानित कर सभी लोग स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। चयनित लगभग 40 अभ्यर्थियों को फूल-माला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों में रोहित सिंह बजरंगी, कुमार विजय, नीरज सिंह, हरिओम सर, सुजीत सर सहित अन्य रहे।

Related posts

गंगा महोत्सव 29अप्रैल को तृतीय संध्या पर कथक व ख्याल गायन ने संगीत धरोहर को किया गुलजार ।

rktvnews

सितंबर में होने वाले पितृपक्ष मेले की तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

बक्सर:महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में वीर कुंवर सिंह जयंती आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:मोदी सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा और जनविछोभ:मीना तिवारी

rktvnews

दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 700 छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 अप्रैल 24

rktvnews

Leave a Comment