RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:चिकित्सकीय व्यवस्था में बड़ा बदलाव,सदर अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में अब सिर्फ एक अटेंडेंट को मिलेगी अनुमति:डा अरुण कुमार

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जून।सदर अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी वार्ड में बढ़ती भीड़ और उपचार कार्य में होने वाली बाधाओं को देखते हुए नई व्यवस्था लागू की है। अब किसी भी मरीज के साथ इमरजेंसी वार्ड में केवल एक अटेंडेंट को ही रहने की अनुमति होगी। अस्पताल प्रशासन ने वार्ड के भीतर और आसपास अनावश्यक भीड़ लगाने पर सख्त रोक लगाने का निर्णय लिया है।कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने बताया की इमरजेंसी वार्ड में जरूरत से अधिक लोगों की मौजूदगी से डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को इलाज में परेशानी होती है तथा गंभीर मरीजों के उपचार में भी बाधा उत्पन्न होती है। नई व्यवस्था का उद्देश्य मरीजों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं। अस्पताल आने वाले मरीजों के परिजनों से भी सहयोग की अपील की गई है ताकि इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें।इमरजेंसी विभाग में भीड़ कम होने से मरीजों की देखभाल, संक्रमण नियंत्रण और चिकित्सकीय कार्यों की गति में सुधार होता है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। मरीजों और उनके परिजनों से अस्पताल की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।

Related posts

लालसोट विधानसभा मेरे लिए सर्वोपरि है, इसका सर्वागींण विकास करना मेरा दायित्व है, प्रदेश सरकार आमजन को चिकित्सा सुविधाये उपलब्ध करवाने में अग्रणी- चिकित्सा मंत्री

rktvnews

युवाओं को लेकर कांग्रेस के संगठात्मक ढांचे में बड़े फेरबदल की जरुरत।

rktvnews

उदयपुर में 180 करोड़ रूपये लागत की नई सीवरेज लाइन का असम के राज्यपाल कटारिया और नगरीय विकास मंत्री धारीवाल ने किया शिलान्यास।

rktvnews

डॉ० राजेन्द्र प्रसाद

rktvnews

दुमका:पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थी करेंगे IIT खड़गपुर का शैक्षणिक भ्रमण।

rktvnews

दरभंगा समाहरणालय में जिलाधिकारी ने फ़हराया तिरंगा।

rktvnews

Leave a Comment