RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर के उद्वंत नगर पहुंची pk की ‘बिहार बदलाव यात्रा’,जनसमूह को किया संबोधित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)27 जून।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्थानीय पत्रकारों से भी बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने भोजपुर के उदवंतनगर और संदेश प्रखंड में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया। उनकी पहली सभा उदवंतनगर के उज्जैन टोला मैदान में और दूसरी संदेश के बचरी गांव में हुई थी।
अपने संबोधन में प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं पिछले 3 सालों से बिहार के गांव-गांव घूम रहा हूं लेकिन बच्चों के शरीर पर सूती कपड़ा या पैरों में चप्पल नहीं है। इसीलिए आपको अपने बच्चों की चिंता करनी है, कोई नेता आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि बिहार के लोगों को लालू जी से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता क्या होती है। उन्होंने कहा कि लालू जी का बेटा 9वीं पास भी नहीं किया है, फिर भी वह चाहते हैं कि उनका बेटा राजा बने और दूसरी तरफ बिहार के लोग जिनके बच्चे मैट्रिक, बी.ए. (B.A), एम.ए. (M.A) कर चुके हैं, फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है।

प्रशांत किशोर ने किया बड़ा ऐलान, कहा- इस बार छठ के बाद जनता के राज में जब तक सरकारी विद्यालयों की स्थिति नहीं सुधरती, गरीब व्यक्ति अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा सकेंगे, सरकार देगी फीस

प्रशांत किशोर ने आरा की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि जन सुराज दिसंबर 2025 से 60 साल से ऊपर के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन देगा। उन्होंने कहा कि इस साल छठ के बाद बिहार के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके।
पटना से उदवंतनगर और फिर संदेश के रास्ते में प्रशांत किशोर का विभिन्न स्थानों पर नागरिक अभिनंदन किया गया। पार्टी और उनके समर्थकों ने ढोल- नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने उन्हें फूल- माला से लाद दिया। प्रशांत किशोर के पीछे गाड़ियों का लंबा काफिला चल रहा था।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और जापान के बीच खेले गए फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

rktvnews

पटना:राम के आह्वान के माध्यम से समाज की पीड़ा की अभिव्यक्ति है- ‘हे राम! तुम्हें आना होगा!’

rktvnews

सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 39 वर्षों की अनुकरणीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए।

rktvnews

प्यारे बच्चों!

rktvnews

फिर एक बार मोदी सरकार!भाजपा युवा मोर्चा ने चलाया दीवाल लेखन कार्यक्रम।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर डिटेक्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment