
आरा/ भोजपुर 24 नवंबर।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर अगामी 26 नवंबर को आयोजित पंचायत समिति कार्यशाला की तैयारी को लेकर आवश्यक रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 26 नवम्बर दिन- रविवार को भाजपा जिला कार्यालय मे भोजपुर और बक्सर जिला के एकदिवसीय पंचायती राज कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में चार सत्र आयोजित किया जाएगा ।प्रथम सत्र मे उद्घाटन प्रदेश महामंत्री मिथलेश तिवारी द्वारा किया जाएगा। द्वितीय और तृतीय सत्र में पूर्व मंत्री सह विधायक द्वय अमरेन्द्र प्रताप सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा विहार विधान परिषद में विरोधी दल के नेता हरि साहनी समापन सत्र का मार्गदर्शन करेंगे।उन्होने कहा कि भोजपुर और बक्सर जिला के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि और कार्यकर्ता उक्त कार्यशाला मे शामिल होंगे। तैयारी बैठक में जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, वंदना राजवंशी, महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, मंत्री राज कुमार कुशवाहा संतोष चंद्रवंशी, पंचायती राज संयोजक सरोज सिंह,अभय सिंह,सुषुमलता कुशवाहा आदि शामिल थे।

