RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने जागरूकता रथ एवं रैली को हरी झंडी दिखा किया भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ।

जागरूकता रथ को झंडी दिखा रवाना करते जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जनवरी।आज जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) एवं आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में आयोजित भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा (15–28 जनवरी, 2026) का शुभारंभ जागरूकता रथ एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
जागरूकता रैली प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों से होकर गुज़री। कार्यक्रम के दौरान भूकंप के समय ‘क्या करें एवं क्या न करें’ से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर भूकंप जैसी आपदाओं के प्रति आम जनमानस में जागरूकता बढ़ाना, क्षमतावर्धन करना तथा आपदा-तैयारियों को सुदृढ़ करना है।
भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता रथ, नुक्कड़ नाटक, पंपलेट एवं बैनर के माध्यम से जन-जागरूकता प्रसार तथा एसडीआरएफ द्वारा मॉक ड्रिल जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से आपातकालीन तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया जाएगा।
यह पखवाड़ा जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न लाइन विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें तथा सुरक्षित एवं आपदा-रोधी समाज के निर्माण में सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) एवं सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जिला आपदा प्रबंधन शाखा एवं जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) के सभी कर्मी, एसडीआरएफ टीम के सदस्य तथा नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक भी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:“हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत मानव संग्रहालय से बोट क्लब तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा।

rktvnews

ढोल, गंवार, शूद्र, पशु, नारी के साथ ताड़ना शब्द का सही अर्थ समझना चाहिए : जीयर स्‍वामी जी महाराज

rktvnews

हाइड्रोसालपिनक्स के कारण होने वाली निःसंतानता का आयुर्वेदिक उपचार : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की विशेष बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन परिसर में किया गया वृक्षारोपण, लगाए औषधीय पौंधें।

rktvnews

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 के तहत दुर्ग संभाग में संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 एवं 16 सितम्बर 2023 को ग्राम पंचायत पुरई में होगी आयोजित ।

rktvnews

Leave a Comment