RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जीरो ऑफिस-डे के तहत भोजपुर में स्वच्छता संरचनाओं का हुआ व्यापक निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जून।प्रधान सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार के निर्देशानुसार भोजपुर जिले में जीरो ऑफिस-डे के तहत स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न संरचनाओं का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत निर्मित योजनाओं की प्रगति और संचालन व्यवस्था का भौतिक सत्यापन किया गया।निरीक्षण अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (डब्ल्यूपीयू), प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई, गोवर्धन इकाई, सोख्ता गड्ढा समेत अन्य स्वच्छता संबंधी संरचनाओं का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने इन इकाइयों के संचालन, रख-रखाव एवं उपयोगिता की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विशेष निरीक्षण अभियान में जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों के साथ स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर स्वच्छता कार्यों की प्रगति का आकलन किया। जिला स्तर से डीआरडीए के निदेशक मनोरंजन कुमार पांडेय, जिला समन्वयक रंजय राजा, जिला स्वच्छता सलाहकार टीम के सदस्य, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), प्रखंड समन्वयक एवं पंचायत स्तरीय स्वच्छता पर्यवेक्षक शामिल रहे।अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के लक्ष्यों को सफल बनाने के लिए जनसहयोग एवं नियमित निगरानी आवश्यक है।

Related posts

पूर्वी चंपारण:आइओसीएल परिसर में लेवल 3 मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन

rktvnews

चंदौली:मुंशी प्रेमचंद जी सचमुच महान थे, रहते थे धरा पर लेकिन उनके सोच आसमान थे: रतनलाल श्रीवास्तव

rktvnews

भोजपुर:लायंस क्लब आरा आधुनिक के पद ग्रहण समारोह।

rktvnews

भोजपुर:महाकाल और मृत्युंजय हैं भगवान शिव : आचार्य भारत भूषण

rktvnews

भोजपुर: लोक अदालत की जागरुकता हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

वायु सेना प्रमुख श्रीलंका के दौरे पर।

rktvnews

Leave a Comment