RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान स्टेट गैस द्वारा सीएनजी स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना और सोशियल मीडिया पर अनावश्यक प्रतिक्रिया ना करने के निर्देश।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )09 मई। राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने राजस्थान स्टेट गैस के कोटा, नीमराणा और कूकस में संचालित सीएनजी स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना के निर्देश दिए है। उन्होंने कार्मिकों को सख्ती से हिदायत दी है कि सोशियल मीडिया पर किसी भी तरह की अनावश्यक प्रतिक्रिया भी ना करें।
एमडी रणवीर सिंह शुक्रवार को राजस्थान स्टेट गैस के अधिकारियों व कार्मिकों से वर्चुअली संवाद कायम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण हालात को देखते हुए हमें सतर्क व सजग रहना होगा। मॉक ड्रील सहित आवश्यक सभी सुरक्षा मानकों की पालना के साथ ही ब्लेक आउट की स्थिति में सरकार द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना की जाए। उन्होेंने सीएनजी स्टेशन पर आने वाले उपभोक्ताओं को भी सुरक्षा मानकों के प्रति सचेत करने की आवश्यकता प्रतिपादित की।
रणवीर सिंह ने सीएनजी स्टेशनों आदि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और स्टेशनों पर कंप्रेसर जैसे क्षेत्रों में अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने को कहा।
डीजीएम सीएनपी विवेक श्रीवास्तव व डीजीएम मार्केटिंग विवेक रंजन ने डीपीएनजी व सीएनजी एरिया में लिक डिटेक्शन टेस्ट कराने की आवश्यकता प्रतिपादित की।
वर्चुअल बैठक में कोटा डीजीएम ओएण्डएम सीपी चौधरी और डीजीएम प्रोजेक्ट आनन्द आर्य ने विस्तार से आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी। नीमराणा मैनेजर अतुल शुक्ला ने भी उठाये गये कदमों की जानकारी दी।
सीएफओ दीप्तांशु पारीक और डीएम आईटी गगनदीप राजोरिया ने सरकार के दिशा-निर्देशों की जानकारी के साथ ही उनकी पालना सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, वर्चुअली रुप से प्रशांत खिंजालका, अविनाश सिंह, बिट्टू यादव, वीरु कुमार गौड़ सहित फील्ड अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Related posts

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने सोशल मीडिया व ओटीटी प्लेटफॉर्म को विनियमित करने वाले मौजूदा कानूनों को मजबूत करने और सामाजिक सहमति बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

rktvnews

राजस्थानी संस्कृति की अद्भुत प्रस्तुतियाँ, पद दंगल और रिम भवई की प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्र मुग्ध।

rktvnews

बिहार की ध्वस्त विधि व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन।

rktvnews

बागपत:ईदुज्जुहा (बकरीद) के त्यौहार को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने समावेशी विकास पर एकेएएम अभियान के एक भाग के रूप में ‘‘ पशुधन जागृति अभियान” के तहत उद्यमिता स्कीमों एवं द्वार पर पशु चिकित्सा सेवाओं पर जागरुकता के लिए आकांक्षी जिलों में 2000 शिविरों का आयोजन किया।

rktvnews

एसजेवीएन को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योगदान के लिए 15वें सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

rktvnews

Leave a Comment