RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ दिल्ली में किया विरोध प्रदर्शन!दुनिया में अमन व शांति के लिए आतंकवाद का ख़ात्मा ज़रुरी: गोलोक बिहारी

नई दिल्ली/ ( डॉ एम रहमतुल्लाह ) 04 नवंबर।राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच (Forum for Awareness of National Security — FANS) के बैनर-तले दिल्ली के तीन मूर्ति हाइफ़ा चौक पर आज आतंकवाद के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य विश्व को आतंकवाद से मुक्त बनाना और अमन व शांति का वातावरण पैदा करना था। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के संगठन महामंत्री गोलोक बिहारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ताओं ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।
मीडिया से बात करते हुए गोलोक बिहारी ने कहा कि आज पूरी दुनिया आतंकवाद से त्रस्त है। दुनिया का हर व्यक्ति भय के वातावरण में जी रहा है। असुरक्षा का भाव हर व्यक्ति के मन-मस्तिष्क पर हावी है। विश्व में शांति और मानव विकास के लिए सभी प्रकार के आतंकवाद की समाप्ति आवश्यक है। मंच के वरिष्ठ अधिकारी एडवोकेट जेपी शर्मा ने कहा कि भारत 75 वर्षों से आतंकवाद झेल रहा है। दुनिया आतंकवाद की चपेट में अब आई है। इसलिए अब पूरी दुनिया को एकजुट होकर आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ना पडेगा।
सरदार टीपी सिंह ने कहा कि कश्मीर, पंजाब, मुंबई समेत पूरा भारत आतंक का दर्द झेल चुका है, अब नो मोर टेररिज़्म। ले. जेनरल आरएन सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में गलत का बोलबाला बहुत दिनों तक नहीं रह सकता। दुनिया अब एकजुट हो चुकी है। आतंकवाद का ख़ात्मा अब दूर नहीं। मंच के कार्यकर्ता हाथ में वैश्विक आतंकवाद से मुक्ति, विश्व हो आतंकवाद से मुक्त, हमाश का नाश, आइएसआइ का नाश हो, नो मोर हिज़बुल्ला, नो मोर लश्कर, नो मोर पीएफआई, नो मोर जैशे मोहम्मद जैसे स्लोगन वाले बैनर के साथ हाइफ़ा चौक के चारों ओर कई चक्कर लगाए। मंच के कार्यकर्ताओं ने भारत समेत विश्व के अमनपसंद लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि दुनिया से आतंकवाद का नाश कर दिया जाय। मंच के वरिष्ठ नेताओं में राजेश महाजन, प्रो शिवाजी सरकार, विक्रमादित्य सिंह, एडवोकेट जेपी शर्मा, एडवोकेट सिमरन आरती, शैलेश वत्स, एडवोकेट सिद्धांत गुप्ता, डॉ पवन कुमार, जीसी जार्ज, मनीषा माथुर, अभय तायल, इंद्रप्रीत कौर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related posts

राष्ट्रपति ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित ‘स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण’ के राष्ट्रीय शुभारंभ को सुशोभित किया।

rktvnews

भोपाल:नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

एनएचएआई ने पुलों और अन्य संरचनाओं के डिजाइन एवं निर्माण की समीक्षा के लिए डिजाइन प्रभाग की स्थापना की।

rktvnews

देवघर:बेहतर रणनीति और प्राथमिकता के आधार पर करें सी0एस0आर0 मद का उपयोगः उपायुक्त

rktvnews

टूल किट की आपूर्ति और वितरण के लिए, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत, एनएसआईसी द्वारा जारी आरएफपी पर नई दिल्ली में एक पूर्व-बोली बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एम्स ऋषिकेश के पांचवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment