
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जुलाई। भोजपुर जिला प्रशासन से प्रशस्ति-पत्र प्राप्त करने के बाद सम्मानित उद्यमी आदित्य विजय जैन ने इसे अपने लिए केवल एक प्रमाण-पत्र नहीं, बल्कि जिले और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा बताया।
उन्होंने कहा कि उद्योग, व्यापार एवं शिक्षा के क्षेत्र में भोजपुर जिले के विकास के लिए किए गए प्रयासों के लिए मिला यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सहयोगियों, शुभचिंतकों और साथियों को देते हुए कहा कि उनके विश्वास, सहयोग और प्रेरणा से ही यह यात्रा संभव हो सकी।
उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी भोजपुर के सर्वांगीण विकास, रोजगार सृजन तथा सामाजिक प्रगति के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
सम्मानित उद्यमी ने इस अवसर पर भोजपुर जिला प्रशासन तथा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिले के विकास में निरंतर योगदान देने का संकल्प दोहराया।
