RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:16वीं बिहार राज्य वुशु चैंपियनशिप में भोजपुर के 13 खिलाड़ियों ने जीते पदक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जून।भागलपुर में आयोजित 16वीं बिहार राज्य वुशु चैंपियनशिप 2026 में भोजपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। एकलव्य आवासीय वुशु प्रशिक्षण केंद्र, टाउन स्कूल, भोजपुर के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शत-प्रतिशत सफलता हासिल करते हुए सभी 13 प्रतिभागियों के लिए पदक सुनिश्चित किए।प्रतियोगिता मे खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल और कड़े परिश्रम के दम पर 6 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। खिलाड़ियों की इस सफलता पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है और युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नई प्रेरणा मिली है।

Related posts

बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) ने राज्य प्रवक्ताओं को सौपी नई प्रमंडलीय स्तर जिम्मेवारियां।

rktvnews

भोजपुर: रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों की छूट को बहाल करने हेतु आंदोलन करेगा सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन।

rktvnews

गिरीडीह:नये ड्राइविंग लाइसेंस कैंडिडेट को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक एवं ली गई ड्राइविंग टेस्ट।

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल ने डुमरांव प्रखंड में जन संवाद को किया संबोधित।

rktvnews

वैश्विक नवाचार सूचकांक 2023 में भारत का 40वां स्थान बरकरार!नीति आयोग भारत के वैश्विक नवाचार सूचकांक 2023 की शुरूआत का मेजबान होगा।

rktvnews

धमतरी : गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास

rktvnews

Leave a Comment