RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जनगणना-2027 : जिला जनगणना हस्तपुस्तिका का सप्ताहव्यापी प्रशिक्षण संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जुलाई।भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका का जिला स्तरीय सप्ताहव्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित अनुमंडल सभागार, सदर आरा में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।प्रधान जनगणना पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर के निर्देशानुसार तथा जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार की मार्गदर्शिका के अनुरूप 17 जुलाई से शुरू हुए इस प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों के क्षेत्र पदाधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया गया।जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार के प्रशिक्षक नर्वदेश्वर कुमार श्रीवास्तव एवं निलेश शुक्ला ने प्रतिभागियों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के संधारण, राजस्व ग्रामों से संबंधित शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आधारभूत संरचना सहित विभिन्न आंकड़ों के संकलन तथा मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन प्रविष्टि की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान आंकड़ों के संग्रह, सत्यापन और डिजिटल प्रविष्टि का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।प्रशिक्षक नर्वदेश्वर कुमार श्रीवास्तव ने वर्ष 2011 एवं 2016 की जनगणना में भोजपुर जिले में कार्य करने के अपने अनुभव भी प्रतिभागियों के साथ साझा किए, जिससे प्रशिक्षण को व्यवहारिक दृष्टिकोण मिला।प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 17 जुलाई को अपर समाहर्ता, भोजपुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया था। कार्यक्रम के सफल संचालन में वरीय उप समाहर्ता-सह-नोडल पदाधिकारी श्रीमती हिना तथा कोषांग के वरीय लिपिक जाकिर हुसैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रशिक्षण अवधि के दौरान जनगणना निदेशालय, नई दिल्ली एवं जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार के अधिकारियों ने कार्यक्रम का निरीक्षण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की सराहना की।
जिला प्रशासन ने बताया कि जनगणना-2027 के सभी चरणों के सफल एवं समयबद्ध संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां लगातार जारी हैं, ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Related posts

देश की 2 करोड़ दीदियों को लखपति बनाना मेरा सपना- प्रधानमंत्री

rktvnews

सारण:सोनपुर मेला-2023 के सफलतापूर्ण आयोजन हेतु विभिन्न कोषागों का गठन।

rktvnews

2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाये जाने की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी शिव कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

सारण:प्रमंडलीय आयुक्त ने नगरा अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

मोदी की गारंटी का प्रत्यक्ष प्रमाण है चुनाव परिणाम: जिला प्रवक्ता राजेश सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में साइंस सिटी का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment